IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सोशल मीडिया पर क्रेजी हुए फैंस, ट्विटर पर ला दी मीम्स की बाढ़
बस कुछ ही देर में भारत और पाकिस्तान के बीच एक और हाईवोल्टेज मुकाबला शुरू हो जाएगा। इससे पहले पिछले रविवार को दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली थी।
नई दिल्ली, 4 सितंबर। बस कुछ ही देर में भारत और पाकिस्तान के बीच एक और हाईवोल्टेज मुकाबला शुरू हो जाएगा। इससे पहले पिछले रविवार को दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली थी। भारतीय टीम एशिया कप 2022 में खेले गए अभी तक के दोनों मुकाबलों को जीतने में सफल रही है। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी में यह टीम अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी।

पाकिस्तान को हराया था पहला मुकाबला
रविवार 28 अगस्त को हुए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। जिसके जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में हार्दिक पंड्या की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत मैच को अपने नाम कर लिया था। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने सबसे अधिक 43 रन बनाए थे।
फॉर्म में नजर आए कोहली और पंड्या
लक्ष्य़ का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 35 रन, रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में 35 रन और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली थी। गेंदबाजी की बात करें तो भारत के लिए सबसे अधिक विकेट भुवनेश्वर कुमार ने झटके थे। इस मुकाबले में भुवी ने चार और हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए। जबकि पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज ने तीन और नसीम शाह ने दो विकेट झटकने में सफलता हासिल की।
सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन
मैच से पहले सोशल मीडिया पर खूब मीम्स वायरल हो रही है। दोनों देशों के फैंस अलग-अलग तरह से मैच को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं। फैंस के अलावा पूर्व भारतीय दिग्गज भी मैच को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। मोहम्मद कैफ ने लिखा कि आज के मैच को देखने के कई कारण हैं। मेरे लिए यह भारत के टॉप 3 बल्लेबाज बनाम पाक पेस है। रोहित, केएल, विराट गति से निपट सकते हैं लेकिन युवा पाक तेज गेंदबाजों को समझना इतना आसान नहीं होता।












Click it and Unblock the Notifications