IND vs NZ: लॉर्ड शार्दुल को विराट कोहली ने दिया था गुरुमंत्र, फिर भारत ने जीती हारी हुई बाजी

India vs New Zealand, 1st ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने आखिरी ओवर में जीत हासिल की। न्यूजीलैंड के लो ऑर्डर बल्लेबाजों ने मैच को काफी रोमांचक बना दिया था।

India vs New Zealand

India vs New Zealand, 1st ODI: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। बुधवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शुभमन गिल के दोहरे शतक के दम पर 349 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम भी मैच के काफी करीब पहुंच गई थी।

भारत ने 12 रनों से जीता मुकाबला

भारत ने 12 रनों से जीता मुकाबला

350 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 49.2 ओवर में 337 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। माइकल ब्रेसवेल ने इस मुकाबले में हैरतअंगेज पारी खेलकर सभी को शॉक्ड कर दिया। 12 चौके और 10 छक्के की मदद से माइकल ब्रेसवेल ने महज 78 गेंदों में 140 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलने का काम किया। माइकल ब्रेसवेल को आखिरी ओवर में शार्दुल ठाकुर ने आउट किया।

आखिरी ओवर में थी 20 रनों की जरूरत

आखिरी ओवर में थी 20 रनों की जरूरत

न्‍यूजीलैंड को जीत के लिए आखिरी ओवर में 20 रन की जरुरत थी। माइकल ब्रेसवेल ने शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद पर छक्का लगाया। अगली गेंद वाइड होने के कारण न्यूजीलैंड को अब 5 गेंदों में सिर्फ 13 रनों की जरूरत थी। माइकल ब्रेसवेल जिस तरीके से बल्ले को गेंद से हिट कर रहे थे, ऐसा लग रहा था कि वह न्यूजीलैंड को आसानी से इस मुकाबले में जीत दिला देंगे।

शार्दुल ने कोहली को लेकर कही यह बात

शार्दुल ने कोहली को लेकर कही यह बात

न्यूज़ीलैंड की पारी के 39वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने चार वाइड गेंदें फेंकी। जिसके बाद विराट कोहली खुद को रोक नहीं पाए और उनके पास आकर उन्हें कुछ समझाने लगे। शार्दुल ने आखिरी ओवर में यॉर्कर लेंथ फेंककर माइकल ब्रेसवेल को पवेलियन भेजने का काम किया। इसके साथ ही भारत ने 12 रन से मैच अपने नाम किया। इस जीत के बाद शार्दुल ठाकुर ने बताया कि विराट कोहली भाई ने एक बल्लेबाज को आउट करने के लिए मुझसे एक यॉर्कर लेंथ गेंदबाजी करने को कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+