IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव या विराट कोहली? इस रन आउट में आखिर किसकी गलती, देखें वीडियो

India vs New Zealand, Suryakumar Yadav: भारतीय मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को वर्ल्ड कप में डेब्यू करने का मौका मिला। वर्ल्ड कप के पहले चार मैचों में टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठने वाले सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के लिए मैदान में उतरे। हार्दिक पंड्या के चोटिल होने की वजह से सूर्यकुमार यादव को यह मौका दिया गया। लेकिन अपने पहले वर्ल्ड कप मैच में सूर्यकुमार यादव कुछ खास कमाल नहीं कर सके।

मिस अंडरस्टैंडिंग के कारण रन आउट: विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बीच रन लेने को लेकर मिस अंडरस्टैंडिंग देखी गई। दोनों ही खिलाड़ियों का तालमेल आपस में बिल्कुल नहीं बैठा। जिस कारण सूर्यकुमार यादव अपना विकेट गंवा बैठे। सूर्यकुमार यादव ने सीधे बल्ले से शॉट खेला और गेंद की तरफ देखते हुए रन के लिए भाग गए। विराट कोहली भी गेंद की तरफ ही देख रहे थे। ऐसे में दोनों ही बल्लेबाजों ने एक दूसरे की तरफ नहीं देखा। जिसका खामियाजा भारत को विकेट गंवा कर भुगतना पड़ा और सूर्य़कुमार यादव रन आउट हो गए।

Suryakumar Yadav 1

सूर्या ने दिया विकेट का बलिदान: वर्ल्ड कप में खेलने का सपना हर भारतीय खिलाड़ी का होता है। सूर्यकुमार यादव के लिए वर्ल्ड कप का डेब्यू निराशाजनक रहा। हालांकि सोशल मीडिया पर सूर्य कुमार यादव के रन आउट के लिए विराट कोहली को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। कुछ फैंस विराट कोहली को इस आउट के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं। वहीं कुछ फैंस सूर्यकुमार यादव की तारीफ कर रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली के लिए अपने विकेट का बलिदान दिया है।

कोहली ने फिर जीता दिल: विराट कोहली और केएल राहुल जब तक मैदान पर थे तो रन लेने को लेकर किसी भी तरह की कोई कंफ्यूजन दिखाई नहीं दे रही थी। उन दोनों के बीच एक दूसरे को लेकर काफी अच्छी अंडरस्टैंडिंग देखी गई। लेकिन सूर्यकुमार यादव के साथ विराट कोहली का उसे तरीके का तालमेल नहीं देखा गया। जिसकी वजह से सूर्यकुमार यादव अपना विकेट दे बैठे। कोहली ने एक बार फिर टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+