IND vs NZ: रोहित शर्मा की उंगली में लगी चोट तो मुंह से निकली गाली, मैदान से जाना पड़ा बाहर

India vs New Zealand, Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई। मोहम्मद सिराज ने डेवोन कॉन्वे को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। मोहम्मद सिराज के बाद इस वर्ल्ड कप का अपना पहला मुकाबला खेलने वाले मोहम्मद शमी ने पहली गेंद पर ही विल यंग को क्लीन बोल्ड कर दिया।

रोहित शर्मा को लगी चोट: धर्मशाला के मैदान पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा डाइव लगाते हुए चोटिल हो गए। रोहित शर्मा की उंगली में चोट लग गई, जिसके बाद वह दर्द में पाए गए। चोट लगने के बाद रोहित शर्मा के मुंह से गाली निकल गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रोहित शर्मा के इस वीडियो पर फैंस भी लगतार अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

Rohit Sharma 1

मैदान से जाना पड़ा बाहर: उंगली में चोट लगने के बाद रोहित शर्मा तुरंत ही मैदान से बाहर चले गए। फिजियो ने रोहित शर्मा की उंगली का ट्रीटमेंट किया। इस दौरान टीम की कप्तानी केएल राहुल करते नजर आए। रोहित शर्मा मैदान से बाहर जाते समय बेहद निराश दिखाई दे रहे थे। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को लेकर फैंस लगातार ट्वीट कर रहे हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि रोहित शर्मा को आखिर कितनी चोट लगी है।

कुछ ओवर्स बाद लौट आए वापस: रोहित शर्मा हालांकि कुछ अवरों के बाद वापस मैदान में लौट आए। रोहित शर्मा अब बेहतर दिखाई दे रहे हैं। भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही थी। न्यूजीलैंड ने अपना पहला विकेट डेवोन कॉन्वे के रूप में जल्द ही गंवा दिया था। डेवोन कॉन्वे बिना खाता खोला ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद विल यंग भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+