IND vs NZ: शुभमन गिल ने कहा- 'सोचा भी नहीं था दोहरा शतक बनाऊंगा', रोहित ने दिया था खुद को चैलेंज

India vs New Zealand, 1st ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने जीत के साथ सीरीज की शुरुआत की है। 3 मैचों की सीरीज में भारत ने बढ़त बना ली है।

India vs New Zealand

India vs New Zealand, 1st ODI: भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच को जीत लिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच को जीतकर भारत सीरीज जीतने की तरफ एक कदम बढ़ा चुका है। भारत को आखिरी ओवर में इस मुकाबले में जीत मिली है। हैदराबाद में रनों की बरसात देखने को मिली। भारत ने जहां 349 रन बनाए तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने 337 रन बनाकर मैच को काफी रोमांचक बनाने का काम किया।

12 रनों से भारत ने जीता मैच

12 रनों से भारत ने जीता मैच

शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। 350 रनों का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम जीत के करीब पहुंच गई थी। टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के फ्लॉप होने के बाद लो-ऑर्डर बल्लेबाजों ने बल्ले से दम दिखाया, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने से 12 रनों से चूक गए। पूरी न्यूजीलैंड की टीम 49.2 ओवरों में 337 रनों पर सिमट गई।

जीत के बाद कप्तान रोहित ने कही यह बात

जीत के बाद कप्तान रोहित ने कही यह बात

रोहित शर्मा ने मैच के बाद माइकल ब्रैसवेल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ब्रेसवेल बल्लेबाजी कर रहा था उसने हमें मैच में पीछे धकेला। गेंद अच्छी तरह से अच्छी उसके बल्ले पर आ रही थी, वह क्लीन बॉल स्ट्राइकिंग थी। हम जानते थे कि अगर हम अच्छी गेंदबाजी करते हैं, तो मैच में वापसी कर लेंगे। मैंने टॉस में कहा था कि मैं खुद को चैलेंज देते हुए देखना चाहता हूं, यहां दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल था।

रोहित ने की सिराज की तारीफ

रोहित ने की सिराज की तारीफ

रोहित ने सिराज को लेकर कहा कि मोहम्मद सिराज सिर्फ इस मैच में ही नहीं बल्कि रेड-बॉल, टी20 फॉर्मेट और अब वनडे में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। यह देखना वाकई अच्छा है कि वह आने वाले समय में किस तरह की गेंदबाजी करते हैं। प्लेयर ऑफ द मैच शुभमन गिल ने भी मैच के बाद कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैं बल्लेबाजी के दौरान दोहरा शतक के बारे में नहीं सोच रहा था।

दोहरे शतक के बारे में नहीं सोच रहे थे गिल

दोहरे शतक के बारे में नहीं सोच रहे थे गिल

शुभमन गिल ने कहा कि मैं बेसब्री से इस तरह की पारी का इंतजार कर रहा था। शुरुआत में विकेट गिरने के साथ मैं कई बार खुल कर खेलना चाहता था लेकिन ऐसा हो नहीं सका। लेकिन मुझे खुशी है कि मैं अंत के ओवरों तक पिच पर था और आखिरी के ओवरों में मैंने खुलकर शॉट लगाए। मैं 200 रन के बारे में नहीं सोच रहा था, लेकिन एक बार जब मैंने 47वें ओवर में छक्के जड़े तो मुझे लगा कि मैं 200 कर सकता हूं। इससे पहले मैं सिर्फ खराब गेंदों पर ही बड़ा शॉट लगा रहा था, लेकिन इसके बाद मैंने सभी गेंदों पर बड़ी हिट मारने का प्रयास किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+