IND vs NZ: न्यूजीलैंड का धोनी बना यह खिलाड़ी, हार के बावजूद रचा इतिहास, नाम किए तीन बड़े रिकॉर्ड

India vs New Zealand, 1st ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने भले ही मै जीत लिया हो, लेकिन माइकल ब्रेसवेल ने इस मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया।

India vs New Zealand

India vs New Zealand, 1st ODI: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में माइकल ब्रेसवेल ने कमाल का प्रदर्शन किया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। न्यूजीलैंड की टीम को 350 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के 131 के स्कोर पर ही 6 विकेट गिर गए थे। ऐसा लग रहा था भारतीय टीम आसानी से इस मुकाबले को जीत जाएगी।

माइकल ब्रेसवेल ने खेली जबरदस्त पारी

माइकल ब्रेसवेल ने खेली जबरदस्त पारी

माइकल ब्रेसवेल ने 78 गेंदों पर 140 रनों की पारी खेलकर न्यूजीलैंड को आखिरी समय तक मैच में बनाए रखा। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी। माइकल ब्रेसवेल ने पहली गेंद पर छक्का लगाया। लेकिन अगली गेंद पर वह एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। शार्दुल ठाकुर ने माइकल ब्रेसवेल को पवेलियन भेजकर भारत को 12 रनों से जीत दिला दी। भारत ने जीत के साथ ही सीरीज में बढ़त बना ली है।

12 चौके और 10 छक्के जड़ बढ़ाई फैंस की धड़कने

12 चौके और 10 छक्के जड़ बढ़ाई फैंस की धड़कने

माइकल ब्रेसवेल ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से भारतीय फैंस की धड़कनों को बढ़ा दिया था। उन्होंने भारत के सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और मैच को अंत के ओवरों में रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया। 12 चौके और 10 छक्के की मदद से माइकल ब्रेसवेल ने महज 78 गेंदों में 140 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वह अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। न्यूजीलैंड को 5 गेंदों में 13 रनों की जरूरत थी। लेकिन ब्रेसवेल अंत में टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ने का कारनामा कर चुके हैं। माइकल ब्रेसवेल ने इस मुकाबले में सातवें नंबर आकर शतक जड़ा और धोनी के इस खास क्लब में एंट्री कर ली। ब्रेसवेल से पहले सातवें नंबर पर लक्ष्य का पीछा करते हुए दो शतक लगाने का रिकॉर्ड सिर्फ धोनी के नाम ही दर्ज है। पिछले साल में माइकल ब्रेसवेल न्यूजीलैंड के लिए सभी फॉर्मेट में खेल चुके हैं।

ब्रेसवेल ने बनाए कई रिकॉर्ड

ब्रेसवेल ने बनाए कई रिकॉर्ड

ब्रेसवेल ने न्‍यूजीलैंड के लिए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने का काम किया। ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी बल्लेबाज ने 140 या उससे अधिक रन बनाकर भी टीम को जीत नहीं दिला सका। ऑस्‍ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्‍टोइनिस के साल 2017 में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 146 रन बनाए थे। लेकिन उस मैच में ऑस्ट्रेलिया को हार मिली थी। इसके अलावा माइकल ब्रेसवेल वनडे मैच में लक्ष्‍य का पीछा करते समय नंबर-7 या नीचे उतरकर दो शतक जमाने वाले दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बन गए हैं। धोनी ने भी इस नंबर पर दो शतक जड़े हैंस लेकिन वह पहले बल्लेबाजी के दौरान आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+