Shubman Gill का टूटा दिल, बेहद करीब आकर शतक से चूके, सरफराज खान ने भी किया निराश

Shubman Gill miss his Test century: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान शुभमन गिल शतक बनाने से चूक गए। तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 47 रन के अंदर ही चार विकेट गंवा दिए। जिससे टीम की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है। शुभमन गिल के पास अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ने का मौका था, लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए।

शतक से चूके गिल

शुभमन गिल शतक से चूक गए। वह 146 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 90 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत ने शुभमन गिल के साथ 114 गेंद में 96 रन की साझेदारी निभाई। इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत भारतीय टीम इस मुकाबले में वापसी करने में सफल रही। भारत की कोशिश न्यूजीलैंड के खिलाफ अधिक से अधिक लीड बनाने की होगी।

Shubman Gill 1

कर ली धवन की बराबरी

शुभमन गिल इस मैच में अर्धशतक बनाकर टेस्ट क्रिकेट में 12 या उससे अधिक 50+ स्कोर करने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट में शामिल हो गए हैं। गिल के खाते में अब 7 अर्धशतक और 5 टेस्ट शतक हैं। इस मामले में वे शिखर धवन के बराबर आ गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 7 शतक और 5 अर्धशतक बनाए हैं।

न्यूजीलैंड ने बनाए 235 रन

मैच के दौरान, टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 235 रन पर ऑलआउट हो गई। कीवी टीम के लिए डेरिल मिचेल ने 75 और विल यंग ने 71 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट लिए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा, अन्य गेंदबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।

सरफराज खान ने किया निराश

सरफराज घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेलते हैं और वानखेड़े उनका होम ग्राउंड है। इसके बावजूद न्यूजीलैंड के खिलाफ वह खाता नहीं खोल सके। सरफराज खान खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। एजाज पटेल ने विकेटकीपर ब्लंडेल के हाथों उन्हें कैच कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+