IND vs NZ: मुंबई में जन्मा इस कीवी खिलाड़ी का धमाल, वानखेड़े में किया कमाल, बढ़ाई रोहित की टेंशन

India vs New Zealand 3rd Test: एजाज पटेल ने भारत और न्यूजीलैंड टीमों के बीच तीसरे टेस्ट मैच के दौरान दमदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में उन्होंने अपने करियर का छठा 5-विकेट हॉल हासिल किया। यह दमदार उपलब्धि भारत के खिलाफ उन्होंने ऐसा कारनामा दूसरी बार किया है। दोनों बार वानखेड़े स्टेडियम में ही एजाज पटेल ने ऐसा किया है।

एजाज पटेल ने झटके पांच विकेट

तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन उनके शानदार प्रदर्शन ने कई भारतीय बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर करने से रोका। खास तौर पर शुभमन गिल को शतक से रोकने में उनका सबसे बड़ा हाथ रहा। पटेल ने 21.4 ओवर में 103 रन देकर 5 विकेट लिए, जिससे भारतीय टीम को 263 रन पर सीमित करने और न्यूजीलैंड को 28 रन की मामूली बढ़त दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

India vs New Zealand 1

शुभमन गिल को 90 पर किया आउट

एजाज पटेल ने यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, सरफराज खान और रविचंद्रन अश्विन के विकेट चटकाए और भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप को ध्वस्त कर दिया। इस सीरीज में उनकी ये बड़ी सफलता है। शतक के करीब पहुंच चुके गिल पटेल की सटीक गेंदबाजी के कारण 90 रन पर आउट हो गए, जिससे न्यूजीलैंड ने मैच में जोरदार वापसी की।

भारत को बड़ा लीड बनाने से रोका

भारत के खिलाफ खासकर वानखेड़े स्टेडियम में साल 2021 में भी वह ऐसा कारनामा कर चुके हैं। 21 अक्टूबर 1988 को एजाज का जन्म मुंबई में ही हुआ था। एजाज के जन्म के कुछ दिनों बाद ही उनका परिवार न्यूजीलैंड में बस गया। इसके बाद एजाज वहीं के हो गए। एजाज पटेल भारत के खिलाफ इस सीरीज के तीनों मैचों में हिस्सा लिया है। चौथी पारी में भारत को बल्लेबाजी करनी है। भारत के पास बड़ा लीड बनाने का मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जिससे कप्तान रोहित शर्मा की मुश्किलें अब बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+