IND vs NZ: रोहित के बल्ले से सेंचुरी नहीं दोहरा शतक देखना चाहते थे सूर्यकुमार, रिएक्शन हो रहा वायरल

India vs New Zealand 3rd ODI, Latest Updates: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए एक बड़ा टारगेट दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 385 रन बनाए।

India vs New Zealand

India vs New Zealand 3rd ODI, Latest Updates: होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने 386 रन का लक्ष्य रखा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने की होगी। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने बेहद खराब शुरुआत की है। फिन एलेन पारी की दूसरे गेंद पर ही अपना विकेट गंवा बैठे। डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोलस ने इसके बाद टीम को संभालने का काम किया है।

रोहित ने जड़ा शतक

रोहित ने जड़ा शतक

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में शतक जड़कर अपना फॉर्म हासिल किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में वह शुरू से ही आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए। उन्होंने 85 गेंदों में 101 रन बनाने का काम किया। रोहित की इस पारी की बदौलत भारतीय टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के 30 शतकों की बराबरी कर ली है।

सूर्यकुमार ने दिया रिएक्शन

सूर्यकुमार ने दिया रिएक्शन

रोहित शर्मा के बल्ले से जैसे ही 100वां रन निकला डग आउट में बैठे सभी खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। इस दौरान सूर्यकुमार यादव द्वारा किया गया एक इशारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूर्या ने पहले ताली बजाई और फिर अपने हाथों से उंगलिया हिलाकर इशारा किया। उन्होंने दोनों हाथों की दो उंगलिया दिखाकर रोहित शर्मा से दोहरा शतक लगाने की गुजारिश कर रहे थे। सूर्यकुमार का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

30वां शतक लगाकर बनाया रिकॉर्ड

30वां शतक लगाकर बनाया रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने वनडे करियर में अपना 30वां शतक लगाने के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ दो अर्धशतकीय पारी खेली थी। रिकी पोंटिंग के 30 शतक की बराबरी करने के साथ ही रोहित ने श्रीलंकाई बल्लेबाज सनथ जयसूर्या को भी पछाड़ने का काम किया है। सनथ जयसूर्या के नाम 270 छक्के थे। रोहित के नाम अब 273 छक्के हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर आ गए हैं। रोहित अपनी इस फॉर्म को ऐसे ही बरकरार रखना चाहेंगे। इस साल भारत में ही वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+