Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs NZ: पांचवें दिन कैसा रहेगा बेंगलुरु में मौसम का मिजाज, क्या अभी भी जीत सकती है भारतीय टीम?

India vs New Zealand, 1st Test Bengaluru weather: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन पर फैंस की निगाहें टिकी हुई है। भारतीय टीम ने चौथे दिन 231/3 के स्कोर से खेलना शुरू किया। भारत के लिए सरफराज खान ने शतकीय पारी (150) खेली, जबकि ऋषभ पंत ने 99 रन बनाए। लेकिन इन दोनों के अलावा चौथे दिन और कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका।

सरफराज ने बनाए 150 रन

सरफराज ने 195 गेंदों का सामना करते हुए 150 रन बनाए और आउट हो गए। उनके बल्ले से 18 चौके और 3 छक्के लगे। उन्होंने 110 गेंदों का सामना कर अपने शतक को पूरा किया, जो उनके टेस्ट करियर का पहला शतक था। अब तक, उन्होंने भारतीय टीम के लिए 4 टेस्ट मैच खेले हैं और 7 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 58.33 की औसत से 350 रन बनाए हैं।

India vs New Zealand 1

शतक से चूके पंत

सरफराज के बाद ऋषभ पंत ने भी अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं, वे एक रन से शतक से चूक गए और 105 गेंदों पर 99 रन बनाकर आउट हो गए। इस पारी में पंत ने नौ चौके और पांच छक्के लगाए। पंत महेंद्र सिंह धोनी के बाद टेस्ट क्रिकेट में 99 रन पर आउट होने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए। टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ पंत का कुल रिकॉर्ड अब चार मैचों में 28 की औसत से 224 रन है।

पांचवें दिन कैसा रहेगा मौसम

जैसे-जैसे मैच अपने अंतिम दिन की ओर बढ़ रहा है, फैंस की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पांचवें दिन यानी कि रविवार को दिन में एक-दो घंटे के लिए बारिश और तूफ़ान आ सकता है, पूरे दिन बादल बने रहेंगे। एक्यूवेदर के अनुसार शनिवार देर रात से लेकर रविवार शाम तक बारिश और आंधी की संभावना है।

क्या अभी भी जीत सकती है भारतीय टीम?

भारतीय टीम अभी भी इस मुकाबले को जीत सकती है। क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। अगर भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 106 रन से पहले ऑल आउट कर दिया तो ऐसे में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीत सकती है। हालांकि, भारत की जीत की संभावनाएं बेहद कम है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+