Rishabh pant को OUT करने के लिए न्यूजीलैंड ने चली गजब की चाल, 99 पर लौटे पवेलियन, कोहली-गंभीर भी हुए मायूस
India vs New Zealand, 1st Test Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने टेस्ट करियर का 7वां शतक केवल 1 रन से हासिल करने में असफल रहे। ऋषभ पंत ने दमदार तरीके से बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को बेहतर पोजिशन में लाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन शतक से ठीक पहले वह आउट होकर पवेलियन लौट गए।
कोहली-गंभीर भी हुए मायूस
बांग्लादेश के खिलाफ मैच का रुख बदलने वाली पारी खेलने के बाद ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ऋषभ पंत की पारी को देख फैंस भी सोशल मीडिया पर जमकर उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। जब पंत आउट हुए तब ड्रेसिंग रूम में बैठे कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली सहित रविंद्र जडेजा भी बेहद मायूस नजर आए।

पंत ने खेली 99 रनों की पारी
पंत ने दूसरी पारी में 99 रन की शानदार पारी खेली, जिससे न्यूजीलैंड की बढ़त समाप्त हो गई। उन्होंने 55 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की सहायता से अपनी फिफ्टी पूरी की। बारिश के कारण मैच रोक दिया गया, और जब वह फिर मैदान पर लौटे, तो उन्होंने और भी आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 105 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्के लगाकर 99 रन बनाए।
OUT करने के लिए न्यूजीलैंड ने चली गजब की चाल
ऋषभ पंत लय में नजर आ रहे थे। लेकिन न्यूजीलैंड ने खेल को काफी स्लो कर दिया। इसके बाद विलियम ओ रुर्के को गेंदबाजी की कमान सौंपी गई। लंबे समय बाद गेंदबाजी करने आए विलियम ओ रुर्के की अंदर आती गेंद से पंत चकमा खा बैठे और बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।
यदि ऋषभ पंत अपने शतक को पूरा कर लेते, तो यह उनके टेस्ट करियर का सातवां शतक होता। इस स्थिति में, वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक शतक बनाने वाले विकेटकीपर बन जाते, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका।












Click it and Unblock the Notifications