India vs New Zealand, 1st Test: अपने ही घर पर ढेर हुए भारतीय शेर, खाता भी नहीं खोल सके चार बल्लेबाज
India vs New Zealand, 1st Test: भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने बेंगलुरु में पहले टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जोकि पूरी तरह से गलत साबित होता दिख रहा है। क्योंकि टीम इंडिया ने 34 रन पर अपने 6 विकेट गंवा दिए हैं।
शुरुआती पारी में भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजी अटैक का सामना करने में असमर्थ रहे। केएल राहुल, विराट कोहली और सरफराज खान और रविंद्र जडेजा जैसे प्रमुख खिलाड़ी शन्यू पर आउट होकर पवेलियन लौट गए और कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए। रोहित शर्मा को टिम साउथी ने मात्र 2 रन पर पवेलियन वापस भेज दिया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बढ़ीं मुश्किलें
टीम इंडिया की स्थिति तब और खराब हो गई जब केवल यशस्वी जायसवाल ही दस से ऊपर का स्कोर बना पाए, जिन्होंने कैच आउट होने से पहले 13 रन बनाए। रवींद्र जडेजा के शून्य पर आउट होने से भारत की मुश्किलें और बढ़ गईं। न्यूजीलैंड खेल में बढ़त हासिल करने के लिए कुछ जल्दी विकेट लेने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 34 रन हैं।












Click it and Unblock the Notifications