जारी है KL Rahul का फ्लॉप प्रदर्शन, क्या होगी ईशान किशन की वापसी? जानिए दोनों खिलाड़ियों का टेस्ट रिकॉर्ड
India vs New Zealand, 1st Test KL Rahul: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच का चौथा दिन समाप्त हो चुका है। कीवी टीम को अंतिम दिन जीत के लिए 107 रन की आवश्यकता है। टीम के ओपनिंग बल्लेबाज टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे बिना कोई रन बनाए नाबाद हैं। बारिश के कारण अंतिम ओवरों का खेल नहीं हो सका। भारतीय टीम की दूसरी पारी 462 रन पर समाप्त हुई।
केएल राहुल फिर हुए फ्लॉप
पहली पारी में जीरो पर आउट होने वाले केएल राहुल से दूसरी पारी में बड़े रनों की उम्मीद थी। लेकिन वह महज 12 रन बनाकर आउट हो गए। जिस वजह से भारतीय टीम पहले टेस्ट मैच में हार के कगार पर पहुंच गई है। पांचवें दिन अगर एक सेशन का भी खेल पूरा होता है तो न्यूजीलैंड इस मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर सकती है। केएल राहुल की खऱाब बल्लेबाजी की फैंस भी आलोचना कर रहे हैं।

क्या मिलेगा ईशान किशन को मौका?
केएल राहुल के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद ईशान किशन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। ईशान किशन ने हाल ही में घरेलू टूर्नामेंट में बल्ले से दमखम दिखाने का काम किया था। दोनों ही खिलाड़ियों के टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो ईशान किशन ने भारत की तरफ से अब तक सिर्फ 2 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया है। जबकि केएल राहुल 53 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। तो क्या वक्त आ गया है कि अब ईशान किशन को मौका दिया जाये।
ऐसा रहा है केएल राहुल का टेस्ट करियर
केएल राहुल की टेस्ट करियर की बात करें तो अब तक उन्होंने भारत के लिए 53 टेस्ट मैच खेले हैं। 53 टेस्ट मैच की 91 पारियों में केएल राहुल के बल्ले से 33.88 की औसत से 5617 रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 15 अर्धशतक भी जड़े हैं। पिछले कुछ समय से केएल राहुल बल्ले से अपना प्रभाव छोड़ने में लगातार नाकाम रहे हैं।
ईशान किशन के टेस्ट करियर पर नजर
बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट में अपनी अलग ही छाप छोड़ी है। ऐसे में ईशान किशन को भारत के लिए सिर्फ 2 टेस्ट मैच में ही खेलने का मौका मिला है। ईशान किशन ने अब तक खेले गए दो टेस्ट मैच की तीन पारियों में 78 रन जड़े हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी आया है।
दोनों में कौन बेहतर
ईशान किशन को अधिक मौके नहीं मिलने के कारण अभी इन दोनों खिलाड़ियों में तुलना करना गलत होगा। लेकिन अगर ईशान किशन को ज्यादा मौके मिलते हैं तो वह अपना दमखम दिखाने में जरूर कामयाब होंगे।












Click it and Unblock the Notifications