'Sarfaraz धोखा नहीं देता' , 150 रन बनाकर OUT हुए सरफराज खान, फैंस ने बांधें तारीफों के पुल
India vs New Zealand, 1st Test Sarfaraz Khan: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में अपनी पहली पारी में निराशाजनक प्रदर्शन किया। इसके बाद दूसरी पारी में टीम को एक मजबूत स्कोर बनाने की जरूरत थी। ऐसे में सरफराज खान ने अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाया। विराट कोहली के स्थान पर नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए सरफराज ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक बनाया।
लंबे इंतजार के बाद मिला मौका
सरफराज खान ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। घरेलू क्रिकेट में रनों की बौछार करने के बाद सरफराज खान को भारत के लिए खेलने का मौका मिला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू के लिए काफी सरफराज खान को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। उन्हें बार-बार नजरअंदाज किया गया। उनके वजन को लेकर भी उन्हें कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

सरफराज खान ने जड़ा 150 रन
युवा भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान 150 रन बनाकर आउट हो गए। टिम साउदी ने उन्हें एजाज पटेल के हाथों कैच आउट कराया। लेकिन सरफराज ने अपनी बल्लेबाजी से कुछ बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। सरफराज खान के आउट होने के बाद ऋषभ पंत भी पवेलियन लौट गए। ऋषभ पंत अपना शतक पूरा करने से एक रन चूक गए और 99 रन पर पवेलिन लौट गए।
फैंस ने बांधें तारीफों के पुल
सरफराज खान की बल्लेबाजी देख सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। पहली पारी में जीरो पर आउट होने के बाद सरफराज धोखा देता है कि मीम्स वायरल हो रहे थे। लेकिन अब सरफराज खान को लेकर कहा जा रहा है कि सरफराज धोखा नहीं देता। इसके अलावा भी कई सारे मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सरफराज खान और ऋषभ पंत की जोड़ी ने कमाल की साझेदारी करते हुए भारत को लड़ने का एक और मौका दिया है।












Click it and Unblock the Notifications