462 रन बनाकर भी हार के कगार पर भारत, ऑल आउट हुई पूरी टीम, न्यूजीलैंड को जीत के लिए इतने रनों की जरूरत

India vs New Zealand, 1st Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम 462 रनों पर ऑल आउट हो गई है। भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य रखा है। ऐसे में माना जा सकता है कि 462 रन के बनाने के बावजूद भारतीय टीम हार के कगार पर आकर खड़ी हो गई है। भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ 46 रनों पर ढेर हो गई थी।

न्यूजीलैंड के सामने 107 रनों का लक्ष्य

भारतीय टीम की दूसरी पारी में 462 रनों पर समाप्त हुई। सरफराज ने 150 और ऋषभ पंत ने 99 रन बनाकर विकेट खो दिए। इस तरह भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 106 रनों की बढ़त हासिल की और 107 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। चौथे दिन 231/3 के स्कोर से खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। लेकिन सरफराज खान के आउट होने के बाद एक बार फिर डगमगा गई।

India vs New Zealand 1

177 रनों की साझेदारी

चौथे दिन सरफराज खान और ऋषभ पंत ने मोर्चा संभालते हुए कीवियों के खिलाफ भारत को बढ़त दिलाने में अहम योगदान दिया। इन दोनों के बीच 177 रनों की साझेदारी बनी। सरफराज ने 150 और पंत ने 99 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऋषभ पंत के आउट होने के साथ ही टीम के बाकी बल्लेबाज भी जल्द ही पवेलियन लौट गए।

गेंद बदलते ही पटला मैच

पहले सेशन में भारत ने कोई विकेट नहीं खोया। हालांकि, दूसरे सेशन में गेंद बदलते ही भारतीय बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौटने लगे। केएल राहुस ने 12, रविंद्र जडेजा ने पांच, अश्विन ने 15, और कुलदीप ने छह रन बनाए। जबकि बुमराह और सिराज बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। जिससे भारतीय टीम न्यूजीलैंड के सामने बड़ा लक्ष्य नहीं रख सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+