World Cup 2023: ये आंकड़े और संयोग देख टूटेंगे करोड़ों फैंस के दिल, क्या भारतीय टीम फिर करेगी निराश

India vs New Zealand 1st Semi-Final: भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में सबसे पहले अपनी जगह पक्की की थी। सेमीफाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होना है। न्यूजीलैंड की टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट में दो बार सेमीफाइनल में भारत को पटखनी दी है। आखिरी बार न्यूजीलैंड ने साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत को हराया था। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के सावधान रहने की जरूरत है।

अच्छा नहीं संयोग: वहीं सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारत के लिए कुछ संयोग अच्छे नजर नहीं आ रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच से पहले एक ऐसा संयोग सामने आया है जो फैंस को निराश कर सकता है। दरअसल, भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में 9 मैच जीतकर 18 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। वर्ल्ड कप का आयोजन राउंड रोबिन फॉर्मेट में यह तीसरी बार खेला गया है। इससे पहले साल 1992 और साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप को राउंड रोबिन फॉर्मेट में खेला गया था।

India vs New Zealand 1

टॉप पर रहने वाली टीम को मिली मात: दोनों ही बार टॉप पर रहने वाली टीम वर्ल्ड कप जीतने में नाकाम रही थी। साल 1992 में न्यूजीलैंड की टीम ने अधिक मैच जीत कर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बनाई थी। वहीं साल 2019 में भारतीय टीम ने ही प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा जमाया था। लेकिन दोनों ही बार पहले नंबर पर विराजमान पर रहने वाली टीम को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह संयोग चिंता बढ़ाने वाली है।

भारत को रचना होगा इतिहास: साल 1992 में जहां पाकिस्तान की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं साल 2019 में इंग्लैंड की टीम में जीत दर्ज करने में कामयाब हासिल की थी। भारतीय टीम को अगर इस प्रथा को तोड़नी है तो फिर उसे इतिहास रचना होगा। भारत के पास पहली बार राउंड रोबिन फॉर्मेट में टॉप पर रहकर ट्रॉफी जीतने का मौका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+