IND vs NZ: बदल गया भारत-न्यूजीलैंड मैच का टाइम, कितने बजे शुरू होगा पहला ODI मुकाबला?
IND vs NZ: टी20 क्रिकेट के रोमांच के बाद अब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 50 ओवर के मुकाबले में आमने-सामने होने जा रही हैं। इस सीरीज में दोनों टीमों के सामने अपनी ताकत दिखाने का मौका होगा। भारतीय टीम के लिए यह दौरा खास है, क्योंकि वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं।
टी20 सीरीज में भारत ने 3-2 से जीत दर्ज की थी। अब उसकी कोशिश वनडे सीरीज में भी जीत के साथ आगाज करने की होगी। हालांकि न्यूजीलैंड को उसके घर में हराना आसान नहीं रहने वाला है। भारतीय दर्शकों के लिए इस मुकाबले से जुड़ी एक अहम बात यह है कि मैच का समय भारत में खेले जाने वाले मुकाबलों से अलग होगा।

भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे कितने बजे शुरू होगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे बुधवार, 4 नवंबर 2026 को खेला जाएगा। मुकाबले की मेजबानी ऑकलैंड का ईडन पार्क करेगा। न्यूजीलैंड के स्थानीय समय के अनुसार मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा। वहीं भारतीय दर्शक इसे सुबह 7:30 बजे से देख सकेंगे। मुकाबले के लिए टॉस सुबह 7 बजे होगा।
इस तरह भारतीय फैंस को मैच देखने के लिए सुबह जल्दी उठना होगा। खास बात यह है कि सिर्फ पहला ही नहीं, बल्कि पांच मैचों की पूरी वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से शुरू होंगे।
टीवी पर कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला?
भारत में इस वनडे सीरीज के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। ऐसे में टीवी पर मैच देखने वाले दर्शक सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।
मोबाइल और लैपटॉप पर कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?
अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मुकाबला देखना चाहते हैं तो इसके लिए सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। दर्शक यहां से मैच का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications
