IND vs NZ: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बुधवार को खेला जाएगा। कीवी टीम का दिग्गज खिलाड़ी बाहर हो गया है।

New Zealand Team

India vs New Zealand (भारत बनाम न्यूजीलैंड) 1st ODI: भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के शुरुआती मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका लगा है। कीवी टीम के स्टार स्पिनर ईश सोढ़ी इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड की टीम के कुछ स्टार खिलाड़ी पहले ही भारत दौरे से बाहर है। ऐसे में सोढ़ी का बाहर होना मेहमान टीम के लिए अच्छा संकेत नहीं कहा जा सकता है। सोढ़ी के बाहर होने की जानकारी टीम के कप्तान टॉम लैथम ने दी है।

सोढ़ी चोट के कारण नहीं खेलेंगे

टॉम लैथम ने मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस वार्ता में कहां कि दुर्भाग्य से सोढ़ी को निगल है और वह कल के मुकाबले में उपलब्ध नहीं रहेंगे। आगे उन्होंने कहा कि उम्मीद करता हूं कि वह अंतिम दो मुकाबलों में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट के अलावा टिम साउदी भी न्यूजीलैंड टीम में उपलब्ध नहीं है। लैथम ने यह भी कहा कि हम भाग्यशाली हैं जो टीम में लोकी फर्ग्युसन है, उन्होंने भारत में काफी क्रिकेट खेला है।

भारत में खेलने के लिए अच्छी पिचें मिलेंगी

न्यूजीलैंड के कप्तान ने यह भी कहा कि भारत में वर्ल्ड कप से पहले खेलने का यह अंतिम मौका है। उन्होंने पाकिस्तान दौरे के बारे में कहा कि कई खिलाड़ी ऐसे थे जिन्होंने पाकिस्तान दौरा पहले कभी नहीं किया था। भारत में हम परिस्थितियों के अनुकूल होने का प्रयास करेंगे। पाकिस्तान की तुलना में भारत में अच्छी पिचें खेलने के लिए मिलेंगी। भारत में हम काफी अच्छी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलते हैं। इस टीम के कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहले भी भारत में खेल चुके हैं। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान दौरे पर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी। टेस्ट सीरीज में दोनों मुकाबले ड्रॉ रहे थे।

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की वनडे टीम

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी, डग ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, हेनरी शिपले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+