भारत के युवाओं को टक्कर देने जा रही आयरलैंड की टीम कितनी दमदार? इंग्लैंड के पड़ोसी का कैसा है T20 में रिकॉर्ड
India vs Ireland T20I Series: भारत और आयरलैंड के बीच आगामी टी20 सीरीज पर सभी की निगाहें हैं। भारत को वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-2 से हराया था। इसके बाद टीम इंडिया नए कप्तान के साथ 3 मैचों की सीरीज में आयरलैंड का टूर कर रही है।
यहां भारत की कप्तानी जसप्रीत बुमराह करेंगे। भारत के वेस्टइंडीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ कोई भी गलती करने का मौका नहीं है।

टी20 फॉर्मेट में कोई भी टीम बहुत ज्यादा कमजोर या ताकतवर नहीं होती। आयरलैंड के पास कुछ उभरते हुए खिलाड़ी हैं, जैसे कि लोरकान टकेट, कर्टिस कैम्पर, हैरी टेक्टर और जोशुआ लिटिल। आयरलैंड के लोगों को उनके मजबूत जज्बे के लिए जाना जाता है। ये टीम 2008 से टी20 मैच खेल रही है।
अगर आयरिश टीम के ओवरऑल टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो आयरलैंड ने टी20 में कुल 152 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 65 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा और 7 मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुए। ये एक नई टीम के लिए बुरा रिकॉर्ड नहीं है। लेकिन इनमें से अधिकांश मैच बहुत बड़ी टीमों के खिलाफ नहीं होंगे।
जहां तक भारत के साथ मेजबान टीम के रिकॉर्ड की बात है तो भारत ने आयरलैंड के खिलाफ अब तक 5 मैच खेले हैं और हर बार जीत हासिल की है। साथ ही, आयरलैंड का टी20 में घरेलू रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। उन्होंने घर में खेले गए 43 मैचों में से सिर्फ 13 में जीत दर्ज की है।
ये भी पढ़ें- इमरान खान को बाहर करने का फैसला पड़ा भारी, फिर से नया वीडियो जारी करने पर मजबूर हुआ PCB
लेकिन भारत चीजों को हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकता है। क्योंकि आयरलैंड के खिलाफ आखिरी मैच भारतीय टीम के लिए चुनौतीपूर्ण था। भारत ने 225 रनों का विशाल स्कोर बनाया, लेकिन आयरलैंड के खिलाड़ी डरे नहीं । मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन अंत में ऐतिहासिक जीत से सिर्फ चार रन से चूक गए। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पिछली सीरीज 3-2 से सीरीज जीती थी।
ऐसे में भारत के पास इस सीरीज के लिए ठीक-ठाक चुनौती मौजूद है। टीम इंडिया अपने सही प्रदर्शन पर आसानी से सीरीज को 3-0 से जीतने की दावेदार रहेगी, लेकिन फटाफट फॉर्मेट की अनिश्चितता के बारे में कोई क्या कह सकता है। भारत के सभी खिलाड़ियों को एकजुट होकर खेलना होगा।












Click it and Unblock the Notifications