IND vs IRE: भारत-आयरलैंड मैच में बने तीन बड़े रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों का रहा जलवा

India vs Ireland, Highlights, 2nd T20I: आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने दूसरे टी-20 मैच में शानदार जीत हासिल की। आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 185 रन बनाने का काम किया। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 152 रन ही बना सकी और 33 रन से मुकाबले को गंवा बैठी।

अर्शदीप सिंह के नाम रिकॉर्ड: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह दूसरे टी-20 में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 33 मैचों का सहारा लिया। अर्शदीप ने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 50 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे करने के लिए 41 टी-20 मैच खेला था। अर्शदीप सिंह अब इस मामले में बुमराह से आगे निकल गए हैं।

India vs Ireland 1

पॉल स्टर्लिंग के नाम डक पर आउट होने का रिकॉर्ड: आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग रविवार को भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में डक पर पवेलियन लौट गए। वह 13वीं बार टी-20 फॉर्मेट में शून्य के स्कोर पर आउट हुए। वह टी-20 इतिहास में सबसे अधिक बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। स्टर्लिंग टी-20 क्रिकेट में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 130 टी-20 पारियों में 3,408 रन बनाए हैं।

बुमराह के नाम अनोखा रिकॉर्ड: टी-20 फॉर्मेट में सबसे अधिक मेडन फेंकने वाले जसप्रीत बुमराह दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। दूसरे मैच में बुमराह ने अपने चार ओवर में केवल 15 रन देकर दो विकेट लिए। उनके स्पैल में एक मेडन ओवर भी शामिल रहा, जो उन्होंने पारी के 20वें ओवर में फेंका। 10 मेडन ओवर के साथ लिस्ट में बुमराह अब भुवनेश्वर कुमार के साथ शामिल हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+