IND vs ENG: भारत के खिलाफ जो रूट ने रचा इतिहास, टूट गया सचिन तेदुलकर का महारिकॉर्ड
India Vs England Tests Joe Root: पहले टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ जो रूट बड़ा स्कोर नहीं बना सके। जो रूट ने पहली पारी में 29 रनों की पारी खेली। 60 गेंद में एक चौके की मदद से जो रूट में महज 29 रन बनाने का काम कियाष भारतीय स्पिन गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए। अपनी छोटी सी पारी के दौरान ही जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है।
जो रूट ने सचिन को पछाड़ा: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में रन बनाने के मामले में जो रूट काफी आगे निकल चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सचिन तेंदुलकर ने 32 टेस्ट की 53 पारियों में 51.73 की औसत से 2535 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 13 अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की थी। रन बनाने के मामले में जो रूट अब सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए हैं। 26 मैचो की 46 पारियों में ही सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

जो रूट का रहा है शानदार औसत: भारत के खिलाफ जो रूट का टेस्ट औसत शानदार रहा है। 60 से अधिक की औसत के साथ जो रूट ने अब तक भारत के खिलाफ टेस्ट में रन बनाने का कारनामा किया है। हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में जो रूट के बल्ले से 29 रन निकले। लेकिन इससे पहले वह भारत के खिलाफ 9 टेस्ट शतक जड़ चुके हैं।
बनाए सबसे अधिक रन: भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में भी जो रूट टॉप पर हैं। जो रूट का नाम ऑस्ट्रेलिया पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर बना हुआ है। जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग की बराबरी करते हुए 29 टेस्ट के 51 पारियों में 2555 रन बना लिए थे। जो रूट का नाम इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाजों में लिया जाता है।
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में जो रूट भले ही बड़ी पारी ना खेल सके हो। लेकिन आने वाले मुकाबले में जो रूट के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी। भारत और इंग्लैंड सीरीज में जो रूट के बल्लेबाजी पर फैंस की नजरे भी बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications