IND vs ENG: स्टेडियम से फ्री में देख सकेंगे भारत का अगला मैच? टिकटों की बिक्री शुरू, देखें फुल शेड्यूल

India vs England Test Series: अफगानिस्तान को टी20 सीरीज में हराने के बाद टीम इंडिया अब पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड से भिड़ेगी। पहला टेस्ट 25 से 29 जनवरी तक हैदराबाद में खेला जाएगा। हैदराबाद टेस्ट के टिकट गुरुवार शाम 7 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। दोनों टीमों का ऐलान पहले ही हो चुका है।

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के अध्यक्ष अर्शनपल्ली जगन मोहन राव ने जानकारी दी है कि भारत और इंग्लैंड के बीच 18 जनवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के टिकट पेटीएम इनसाइडर ऐप और www.insider.in के माध्यम से ऑनलाइन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।

Team India

India vs England: ऑफलाइन भी मिलेंगे टिकट
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच के लिए ऑफ़लाइन टिकट 22 जनवरी से जिमखाना में उपलब्ध होंगे। टिकटों की कीमत 200 रुपये से 4,000 रुपये के बीच होगी।

India vs England: टिकट प्राइस

  • नॉर्थ पवेलियन (टेरेस) ₹200- ₹600
  • साउथ पवेलियन (टेरेस) ₹200- ₹600
  • साउथ पवेलियन (ग्राउंड फ्लोर) ₹1,250 - ₹3,750
  • साउथ पवेलियन (पहली मंजिल) ₹1,250 - ₹3,750
  • नॉर्थ पवेलियन कॉर्पोरेट बॉक्स (आतिथ्य) ₹3,000- ₹12,000
  • साउथ पवेलियन कॉर्पोरेट बॉक्स (आतिथ्य) रु. 4,000 - रु. 16,000

India vs England: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच शेड्यूल

  • पहला टेस्ट, हैदराबाद, 25-29 जनवरी
  • दूसरा टेस्ट, विशाखापत्तनम, 02 - 06 फरवरी
  • तीसरा टेस्ट, राजकोट, 15 - 19 फरवरी
  • चौथा टेस्ट, रांची, 23 - 27 फरवरी
  • पांचवां टेस्ट, धर्मशाला, 7-11 मार्च

सशस्त्र बलों और स्कूली छात्रों को मुफ्त में मिलेंगे टिकट?
एचसीए ने घोषणा की है कि भारतीय सशस्त्र बलों के जवान 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस पर मैदान में मुफ्त में प्रवेश कर सकते हैं। इसके अलावा, 5,000 स्कूली छात्रों को टेस्ट सीरीज के प्रत्येक दिन नि:शुल्क मैच देखने का अवसर मिलेगा।


तेलंगाना में तैनात सशस्त्र बल के जवान और उनके परिवार 18 जनवरी से पहले एचसीए सीईओ को अपने विभाग प्रमुख से सत्यापित पत्र जमा करके गणतंत्र दिवस के दिन मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। स्कूली छात्रों की उपस्थिति के संबंध में, राव ने उल्लेख किया कि 3,000 से अधिक स्कूलों ने भाग लेने में रुचि व्यक्त की है। पात्र होने के लिए, छात्रों को अपनी स्कूल ड्रेस में उपस्थित होना होगा और अपना पहचान पत्र लाना होगा।

India vs England: टेस्ट सीरीज के लिए फुल स्क्वाड
इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड।

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: तीसरे T20I में हो सकता था बड़ा बवाल, आखिर किस बात पर आमने-सामने आए रोहित और नबी? देखें Video

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+