IND VS ENG: तीसरे दिन भारत को पहला झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा, भारत पहली पारी में 477 रन पर ऑलआउट हो गया।
ENG VS IND 3 DAY MATCH: इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट सिरिस का आखरी मुकाबला धर्मशाला स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। मैच का आज तीसरा दिन है जिसमें भारत पहली पारी में 477 रन पर ऑलआउट हो गया। स्टेडियम में गुरुवार को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम ने पहली पारी में 218 रन बनाए। भारत ने 473/8 के स्कोर से तीसरे दिन अपनी पहली पारी आगे बढ़ाई। कुलदीप यादव ने 27 और जसप्रीत बुमराह ने 19 रन के स्कोर से खेलना शुरू किया। इंग्लैंड से शोएब बशीर ने पहला ओवर फेंका, इसमें 2 रन बने।

भारतीय टीम 477 रन पर ऑलआउट
तीसरे दिन भारत को पहला झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा। वे 30 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेम्स एंडरसन ने बेन फोक्स के हाथों कैच कराया।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शोएब बशीर ने विकेटकीपर बेन फोक्स के हाथों कैच कराया। यह भारतीय टीम का पहली पारी में 10वां विकेट था। इसी के साथ टीम 477 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारत के लिए पहली पारी में शुभमन गिल ने 110, रोहित शर्मा ने 103, यशस्वी जायसवाल 57, देवदत्त पडिक्कल ने 65 और सरफराज खान ने 56 रन बनाए। इंग्लैंड से शोएब बशीर ने 5 विकेट लिए। जेम्स एंडरसन और टॉम हार्टले ने 2-2 विकेट झटके। एक विकेट कप्तान बेन स्टोक्स को भी मिला।
रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी में 5 विकेट हासिल किए हैं, जसप्रीत बुमराह को 2 सफलताएं मिली। वहीं कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले, रवींद्र जडेजा भी एक विकेट झटकने में सफल रहे।
एंडरसन ने 700 विकेट पूरे किए
इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने पहली पारी में शुभमन गिल को बोल्ड किया। इसी के साथ उनके टेस्ट करियर में 699 विकेट पूरे हो गए। उन्होंने आज कुलदीप यादव को आउट कर के अपने टेस्ट करियर के 700 विकेट पूरे किए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बनें। स्पिनर्स में उनसे ज्यादा विकेट ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न (708) और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800) ने लिए हैं।
इंग्लैंड की आधी टीम 103 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटी
इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स के आउट होने के साथ ही आधी टीम 103 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। बेन स्टोक्स अश्विन की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 10 गेंदों का सामना कर 2 रन बनाया। अश्विन के अब दूसरी पारी में भी चार विकेट हो चुके हैं। इस विकेट के साथ ही अंपायर ने लंच डिक्लेयर कर दिया।
भारतीय टीम ने 7वीं बार टेस्ट में 0-1 से पिछड़ने के बाद अब वापसी करते हुए सीरीज जीत ली हैं। भारतीय टीम ने जैसे ही धर्मशाला में यह मैच जीता, इसके साथ ही यह टेस्ट इतिहास में 112 साल बाद एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल, यह रिकॉर्ड 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला मुकाबला हारकर अगले सभी 4 मैच जीतने का है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications