गिल ने किया वो कारनामा, जो नहीं कर पाया कोई भारतीय कप्तान, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो पहले कभी नहीं बना

India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच में टीम इंडिया अपना पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच खेल रही है। पहले दिन टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया लंच से पहले भारत ने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद शुभमन गिल बैटिंग करने के लिए आए।

शुभमन गिल इस सीरीज में धाकड़ बैटिंग करते हुए आए हैं और इंग्लैंड के गेंदबाजों का धुआं निकाल दिया। इस बीच गिल ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो अन्य कोई भारतीय कप्तान नहीं कर पाया। टेस्ट क्रिकेट में गिल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

india vs england

टेस्ट इतिहास में गिल ने ऐसा मुकाम हासिल किया है, जहां तक अन्य कोई भारतीय कप्तान नहीं पहुंच पाया। वह एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं और इस मामले में महान सुनील गावस्कर का कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया है, गिल अब टॉप पर हैं।

IND vs ENG: गिल ने गावस्कर को पछाड़ा

सुनील गावस्कर ने बतौर कप्तान साल 1979 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध खेलते हुए एक सीरीज में 732 रनों का आंकड़ा प्राप्त किया था, गिल इस आंकड़े से आगे निकलकर टॉप पर आ गए हैं। टॉप पांच की लिस्ट में गिल और गावस्कर के बाद तीन बार विराट कोहली का नाम है।

IND vs ENG: कोहली भी लिस्ट में शामिल

विराट कोहली ने तीन बार बतौर कप्तान रहते एक सीरीज में धमाल मचाया था। कोहली ने 2016/17 में इंग्लैंड के खिलाफ 655 रन बनाए थे। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 610 का आंकड़ा हासिल किया था। 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ 593 रनों का आंकड़ा भी प्राप्त किया।

इंग्लैंड ने तेज गेंदबाजों को मदद दिलाने के लिए ग्रीन पिच का निर्माण किया और टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। यह सही साबित हुआ। गेंदबाजों ने काफी स्विंग भी कराई और लंच से पहले जायसवाल और केएल राहुल को पवेलियन की राह दिखा दी।

बतौर कप्तान टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन वाले भारतीय कप्तान

733 - शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2025*
732 - सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज, 1978/79
655 - विराट कोहली बनाम इंग्लैंड, 2016/17
610 - विराट कोहली बनाम श्रीलंका, 2017/18
593 - विराट कोहली बनाम इंग्लैंड, 2018

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+