विकेट, ड्रॉप कैच और फिर विकेट! Nitish Kumar Reddy के पहले ही ओवर में ड्रामा, भारत की जोरदार वापसी
India vs England Nitish Kumar Reddy: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है। मैच की शुरुआत में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव किए गए हैं। भारत ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जसप्रीत बुमराह की वापसी कराई, वहीं इंग्लैंड की टीम में जोश टंग की जगह जोफ्रा आर्चर की एंट्री हुई।
नीतीश कुमार रेड्डी ने किया कमाल (India vs England Nitish Kumar Reddy)
तीसरे मैच का सबसे रोमांचक पल उस समय आया जब भारत के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंदबाजी की कमान संभाली। रेड्डी ने अपने पहले ही ओवर में ऐसा ड्रामा दिखाया, जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे। ओवर की शुरुआत में ही रेड्डी ने इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट को कैच आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। डकेट ने 40 गेंदों पर 23 रन बनाए।

एक ही ओवर में झटके दो विकेट
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे ओली पोप ने टीम को संभालने की कोशिश की। इसी ओवर में शुभमन गिल के हाथों एक कैच ड्रॉप भी हुआ, जिससे एक मौका हाथ से निकलता दिखा। लेकिन रेड्डी ने हार नहीं मानी और अगली ही गेंद पर जैक क्राउली को भी पवेलियन भेज दिया। उन्होंने क्राउली को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। क्राउली 43 गेंदों पर 18 रन बनाकर लौटे।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं रेड्डी
तीसरे टेस्ट मैच के दौरान जब नितीश को पहली बार गेंद थमाई गई, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि एक ओवर में इतना सारा ड्रामा देखने को मिलेगा। ओवर की शुरुआत से ही वह इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर हावी नजर आए। इस एक ओवर ने नितीश को सुर्खियों में ला दिया है। नितीश की कोशिश इस दमदार शुरुआत को और बेहतर बनाने की होगी। रेड्डी की बदौलत भारत ने मैच में वापसी करने में सफलता हासिल की।
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।












Click it and Unblock the Notifications