जडेजा ने छक्के से पूरा किया शतक, बन गए धांसू कीर्तिमान बनाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी, सबको छोड़ा पीछे

India vs England: मैनचेस्टर टेस्ट मैच के पांचवें दिन के पहले सेशन में जीत दर्ज करने का सपना इंग्लैंड ने देखा था लेकिन टीम इंडिया के कुछ प्लेयर्स ने इस सपने पर पानी फेरने का काम करते हुए लीड पूरी कर दी। इंग्लैंड ने यह नहीं सोचा था कि भारत से इतनी तगड़ी फाईट मिलेगी।

गिल ने शतक जड़ा लेकिन वह लंच से पहले आउट होकर चले गए, इसके बाद जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के कंधों पर पूरी जिम्मेदारी आ पड़ी। दोनों ने मिलकर इस जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी किया और इंग्लैंड के गेंदबाजों को हैरान कर डाला।

india vs england

पांचवें विकेट के लिए जडेजा और सुंदर ने मिलकर शतकीय भागीदारी की और टीम इंडिया को पारी से हारने से बचा लिया। इसके अलावा दोनों ने ही अर्धशतकीय पारियां खेली। इस दौरान जडेजा ने अपने नाम कुछ रिकॉर्ड भी किये, उनमें एक ऐसा कीर्तिमान था जो पहले कोई नहीं कर पाया।

इंग्लैंड की सरजमीं पर 1000 रनों का आंकड़ा जडेजा ने पार कर लिया, यह कीर्तिमान तो है लेकिन इसके साथ कुछ और भी है। इंग्लैंड में उनके नाम टेस्ट में 30 विकेटों का आंकड़ा भी है। 1000 रन और 30 विकेट के मामले में वह पहले एशियाई खिलाड़ी हैं, उनके अलावा कोई यह नहीं कर पाया है। किसी ने बैटिंग में यह कारनामा किया है, तो किसी ने गेंदबाजी में ऐसा किया है लेकिन दोनों उपलब्धियां एक साथ हासिल नहीं हुई।

इसके अलावा एक टेस्ट सीरीज में नंबर छह और उससे नीचे खेलते हुए 5 बार फिफ्टी से ज्यादा का स्कोर करने के मामले में जडेजा विश्व के दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पता चलता है कि उनकी बैटिंग में किस तरह की क्लास है और वह अपना पूरा अनुभव झोंक देते हैं।

जडेजा के साथ वॉशिंगटन सुंदर भी टिके रहे और दोनों मिलकर अंग्रेज गेंदबाजों के नाक में दम करते रहे। इंग्लैंड की नई गेंद के सामने खेलते हुए दोनों ने कोई जल्दीबाजी नहीं की, अंतिम सेशन में जडेजा ने अपना शतक भी पूरा कर लिया और मैच ड्रॉ करा दिया। टेस्ट जीवन में उन्होंने अपना पांचवां शतक बनाया, इसे छक्के से पूरा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+