ब्रूक-रूट के शतकों के बाद रुका खेल, खराब लाईट बनी विलेन, कब शुरू होगा मुकाबला?
India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल टेस्ट मैच के चौथे दिन का पहला सेशन इंग्लैंड के नाम रहा। हालांकि टीम इंडिया ने इस दौरान विकेट हासिल किये लेकिन बाद में हैरी ब्रूक ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलना शुरू कर दिया और एक आतिशी शतक जमा डाला। जो रूट एक छोर पर अपना स्थान पकड़कर खड़े थे।
बेन डकेट तेजी से बैटिंग करते हुए फिफ्टी जड़कर आउट हो गए। उनको प्रसिद्ध कृष्णा ने 54 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। उनके बाद कप्तान ओली पोप का विकेट भी गिरा, वह 27 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। यहां से ब्रूक ने तूफानी अंदाज दिखाया।

ब्रूक ने लंच से पहले कुछ देर पहले शानदार चौकों से पारी को रफ़्तार दी और लंच के बाद आते ही 39 गेंदों में फिफ्टी जड़कर भारतीय टीम के ऊपर दबाव बना दिया। वह टी20 स्टाइल में खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे।
ब्रूक का साथ जो रूट ने बखूबी दिया और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी हो गई। भारतीय टीम के गेंदबाजों पर दबाव बनाने के लिए दोनों ने शॉट खेलते हुए स्कोरबोर्ड चलाने की योजना के तहत काम करते हुए स्कोर 200 पार पहुंचा दिया और रूट ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली।
ब्रूक का बल्ला नियमित चलता रहा और लंच के बाद वह थोड़ी धीमे हुए लेकिन स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर का ही रहा, अंततः उन्होंने 91 गेंदों में एक धमाकेदार शतक पूरा कर इंग्लैंड को जीत की तरफ धकेल दिया। ब्रूक और रूट मिलकर स्कोर 301 तक लेकर चले गए, इस बीच आकाश दीप ने ब्रूक को 111 के स्कोर पर आउट कर दिया। ब्रूक के बाद रूट अपना स्कोर आगे बढाते चले गए और करियर का 39वां टेस्ट शतक जमा दिया। इससे भारतीय टीम की हार पक्की हो गई थी, इस बीच रूट 105 पर आउट हो गए और 339/6 के स्कोर पर गेम खराब रोशनी के कारण रोक दिया गया, बाद में तेज बारिश आ गई। अब गेम पांचवें दिन खेला जाएगा, भारत को 4 विकेट चाहिए और इंग्लैंड को 35 रन बनाने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications