IND vs ENG: पहले वनडे में कैसा रहेगा मौसम का हाल? कहीं बारिश तो नहीं करेगी मजा खराब

इंग्लैंड और भारत के बीच 3 वनडे सीरीज का आगाज मंगलवार से होने वाला है। यानि आज पहला वनडे मैच केनिंगटन ओवल (लंदन) के मैदान पर खेला जाएगा।

लंदन, 11 जुलाई: इंग्लैंड और भारत के बीच 3 वनडे सीरीज का आगाज मंगलवार से होने वाला है। यानि आज पहला वनडे मैच केनिंगटन ओवल (लंदन) के मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें मजबूती के साथ उतरकर जीत दर्ज करना चाहेंगी। टी20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया को इस श्रृंखला के लिए भी फेवरेट माना जा रहा है। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि लंदन में आज मौसम का हाल कैसा रहने वाला है...

क्या बारिश बनेगी विलेन?

क्या बारिश बनेगी विलेन?

मौसम की बात करें, तो आज लंदन तापमान 31-20 डिग्री तक रह सकता है, हवा 15-25 किमी की रफ्तार से चलेगी, तो वहीं ह्यूमिडिटी 43-48% तक रह सकती है। कुछ समय के लिए घने काले बादल छा सकते हैं, लेकिन अच्छी खबर है कि इस मैच के दौरान बारिश की उम्मीद ना के बराबर है, क्योंकि पूर्वानुमान कहता है कि मंगलवार को लंदन में दिन में बारिश होने के सिर्फ 1% चांसेस हैं और रात में 24% हैं। ऐसे में उम्मीद है कि फैंस बिना किसी रुकावट के मैच का मजा ले सकेंगे।

ओवल की पिच रिपोर्ट

ओवल की पिच रिपोर्ट

केनिंगटन ओवल की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। हालांकि, सोमवार को पिच पर हल्की-हल्की घास नजर आई थी। मौसम को देखते हुए तेज गेंदबाजों को मदद की बहुत कम उम्मीद लग रही है। ओवल में फिलहाल गर्म हवाएं चल रही है और आज के मुकाबले में खूब चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है। यानि एक बात तो तय है कि भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे हाईस्कोरिंग देखने को मिलेगा।

कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

इस मैदान पर भारतीय टीम ने अभी तक कुल 16 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम 6 में जीत दर्ज करने में सफल रही, जबकि 9 में हार का सामना करना पड़ा। एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका। वहीं, मेजबान टीम की बात करें तो इंग्लैंड ने केनिंगटन ओवल पर कुल 49 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें टीम ने 30 में जीत दर्ज की। 17 में इंग्लैंड को हार का मुंह देखने पड़ा और 2 मैचों का रिजल्ट नहीं निकला।

दोनों देशों के बीच ओवरऑल 103 वनडे मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने 55 और इंग्लैंड ने 43 में जीत हासिल की। 2 मैच टाई रहे और 3 का कोई नतीजा सामने नहीं आ सका।

LIVE प्रसारण कहां होगा

LIVE प्रसारण कहां होगा

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच Sony नेटवर्क और दूरदर्शन (DD स्पोर्ट्स) पर प्रसारित होगा।

Sony Six - इंग्लिश
Sony Ten 3 - हिन्दी
Sony Ten 4 - तमिल or तेलगु
Sony Liv - लाइव Streaming

दोनों टीमें

दोनों टीमें

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, क्रेग ओवरटन, मैथ्यू पार्किंसन, जो रूट, जेसन रॉय, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+