IND vs ENG: 'आप ले लीजिए, नहीं तू रख ले यार', कुलदीप और अश्विन ने सरेआम लुटाया प्यार

India vs England 5th Test Kuldeep Yadav: इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में भारतीय टीम ने पहले दिन ही अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 218 रनों पर सिमट गई। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने ठोस शुरुआत करते हुए एक विकेट खोकर 135 रन बना लिए हैं।

इंग्लैंड के बल्लेबाज रहे फ्लॉप

इंग्लैंड के बल्लेबाज भारतीय स्पिन गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आए। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने इस पारी में भारत के लिए सबसे अधिक पांच विकेट हासिल किया। वहीं अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले रविचंद्रन अश्विन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए इस पारी के दौरान चार अहम विकेट चटकाए।

India vs England 1

अश्विन-कुलदीप में दिखा याराना

रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव के बीच इस मैच के दौरान गजब का याराना देखने को मिला। इंग्लैंड को ऑल आउट करने के बाद भारतीय टीम डगआउट की तरफ लौट रही थी। इस दौरान कुलदीप यादव ने रविचंद्रन अश्विन को गेंद दे दिया। अश्विन ने अपने 100वें टेस्ट मैच में 11.4 ओवर में 51 रन देखकर चार विकेट लिए थे।

कुलदीप ने किया दिल जीतने वाला काम

कुलदीप यादव अश्विन के दिन को और खास बनाना चाह रहे थे। कुलदीप यादव चाहते थे कि अश्विन गेंद दर्शकों को दिखाते हुए ड्रेसिंग रूम की तरफ जाएं। ऐसा अक्सर तब होता है जब एक पारी में किसी भी गेंदबाज ने पांच विकेट लिए हो। लेकिन अश्विन के 100वें टेस्ट मैच होने की वजह से कुलदीप यादव उन्हें यह गेंद देना चाह रहे थे।

कुलदीप-अश्विन में मीठी नोक-झोंक

लेकिन अश्विन कुलदीप यादव को वापस खेल गेंद लौटाते हुए कहते हैं कि खुद उन्होंने इस पारी के दौरान 5 विकेट लिए हैं और ऐसे में उनका हक बनता है कि वह गेंद लेकर ड्रेसिंग रुम तक जाए। कुलदीप यादव के साथ अश्विन की मीठी नोक-झोंक का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस भी अपने प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कुलदीप ने पहले बॉल अश्विन को देते हुए कहा कि आप इसे 100वें मैच को याद के तौर पर रख लीजिए। लेकिन अश्विन ने कुलदीप को वापस बॉल करते हुए कहा कि आपने 5 विकेट लिए हैं और इस पर आपका हक है आप इसे रख लीजिए। ऐसे में सीनियर की बात मानकर आखिरकार कुलदीप यादव को गेंद अपने पास रखनी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+