IND vs ENG: रांची में धोनी की बराबरी कर लेंगे रोहित शर्मा! बड़े-बड़े कप्तान को पछाड़ने का मौका

India vs England 4th Test rohit sharma: राजकोट टेस्ट में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 434 रनों से जीत हासिल की। टेस्ट के लिहाज से इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की यह सबसे बड़ी जीत रही। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने राजकोट टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और इंग्लैंड के खिलाफ बढ़त हासिल कर मैच को भारत की तरफ मजबूत कर दिया।

रांची में होगा अगला मुकाबला

राजकोट टेस्ट मैच जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। रांची में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरे बनी हुई है।

India vs England 1

भारतीय बल्लेबाजों का कमाल

दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम पहली पारी में 33 के स्कोर पर ही तीन विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा के शतक की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के सामने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। वहीं दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की।

रोहित के पास बड़ा मौका

कप्तान रोहित शर्मा के पास रांची टेस्ट में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारत की तरफ से टेस्ट मैचो में कप्तानी करते हुए शतक जड़ने के मामले में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर आ गए हैं। रोहित शर्मा ने टेस्ट करियर में अब तक कुल 11 शतक लगाए हैं। इन सभी मैचों में भारत को जीत मिली है। रोहित शर्मा अगर एक शतक और लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ देंगे।

विराट कोहली सबसे आगे

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को 27 टेस्ट मैच में जीत दिलाई है। इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक निकले थे। वही रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान 3 शतक जड़ने का काम किया है। जीते हुए टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में सबसे आगे विराट कोहली हैं। विराट कोहली ने 68 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। इस दौरान टीम इंडिया ने 40 मैचों में जीत हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+