IND vs ENG: मां ने बेटे के लिए बेच दी थी सोने की चेन, अब मिला भारत के लिए डेब्यू का मौका

India vs England 3rd Test, Dhruv Jurel: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में भारत की तरफ से दो खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका मिला है। सरफराज खान और ध्रुव जुरेल इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपना डेब्यू कर चुके हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों से टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

ध्रुव जुरेल को मिला मौका

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को तीसरे मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। केएस भरत लगातार फ्लॉप होने के बाद टीम से बाहर कर दिए गए हैं। ध्रुव जुरेल बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टेस्ट में अपना जलवा बिखेर सकते हैं। ईशान किशन और ऋषभ पंत जैसे विकेटकीपर बल्लेबाजों के अनुपस्थिति में ध्रुव जुरेल के पास अपनी जगह बनाने का मौका होगा।

Dhruv Jurel 1

पिता से की थी ये खास डिमांड

महज 22 साल के ध्रुव जुरेल राजस्थान रॉयल की ओर से आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में अपने खेल से सभी को खासा प्रभावित किया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जब वह 14 साल के थे तो उनके पिता से कश्मीरी ब्लू बेट खरीदने के लिए कहा। तब यह 1500 से 2000 का था, उस वक्त यह बड़ी कीमत होती थी लेकिन मेरे पिता ने मुझे खरीद कर दिया।

मां ने बेची थी सोने की चेन

ध्रुव जुरेल ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए बताया था कि जब उन्होंने क्रिकेट किट बैग खरीदने की बात की थी तो घरवालों ने मना कर दिया था। यह बहुत ज्यादा महंगा था और ऐसे में उनके घर वालों के लिए इसे खरीदना आसान नहीं था। क्रिकेट किट बैग नहीं खरीदे जाने की बात सुनकर उन्होंने खुद को बाथरूम में लॉक कर लिया और साथ में अपने घर वालों को यह धमकी दी कि अगर उनके लिए क्रिकेट कीट नहीं ली तो वह भाग जाएंगे।

इस बात को सुनकर उनकी मां ने पिता को सोने की चेन दी और कहा कि इसे बेचकर किट ले आओ। जुरेल ने कहा कि ऐसा होने पर मैं बहुत खुश था लेकिन जब मैं चीजों को समझने लगा तो मुझे एहसास हुआ कि यह कितना बड़ा त्याग था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+