IND vs ENG: रेहान अहमद को राजकोट एयरपोर्ट पर रोका, वीजा क्लियरेंस में आई दिक्कत, अब क्या होगा

India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जाएगा। 15 फरवरी से होने वाले इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतय टीम एक बार फिर से इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी।

रेहान अहमद को लेकर बड़ी खबर

इस बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर रेहान अहमद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रेहान अहमद को वीजा के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड टीम के लेग स्पिनर रेहान अहमद को राजकोट में हिरासर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।

India vs England 1

हिरासर एयरपोर्ट पर रोका गया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेहान अहमद के पास सही पेपर वर्क नहीं था। जिसकी वजह से एयरपोर्ट पर उन्हें सुरक्षा कारणों को देखते हुए रोक दिया गया। वह अपनी टीम के साथ आबूधाबी से लौट रहे थे और इस दौरान सही कागजात नहीं होने के कारण राजकोट के हिरासर एयरपोर्ट पर रेहान अहमद को बाहर जाने से रोका गया।

लोकल मैनजमेंट ने संभाला मामला

दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के बीच में लंबे समय का ब्रेक था। ऐसे में इंग्लैंड की टीम मीड सीरीज ब्रेक के चलते आबूधाबी गई थी। वहां से लौटने के दौरान रेहान के साथ यह घटना घटी। हालांकि, कुछ देर बाद लोकल मैनेजमेंट ने इस मामले को संभाला और रेहान को टीम होटल भेजा गया। इंग्लैंड की टीम को उम्मीद है कि वीजा की दिक्कत 24 घंटे के अंदर सुलझ जाएगी।

दोनों टीमों को मिली है एक-एक जीत

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक खेले गए दो मैचो में दोनों ही टीमों ने एक-एक जीत हासिल की है। हैदराबाद में खेला गया सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड की टीम ने अपने नाम किया था। वहीं दूसरे मैच में भारत ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज में दमदार वापसी की। केएल राहुल और विराट कोहली की गैर मौजूदगी में भारतीय बल्लेबाजी कमजोर नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+