IND vs ENG: मौसम की आंख मिचौली होगी या होगा पूरा मैच? कैसी होगी प्लेइंग 11
मैनचेस्टर, 16 जुलाई: भारतीय टीम रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के निर्णायक तीसरे वनडे में सुधार करने की कोशिश करेगी। ओवल में जसप्रीत बुमराह के छह विकेट लेने के बाद, इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में बाएं हाथ के तेज रीस टॉपली के 6-24 के आंकड़ों के साथ वापसी करते हुए 100 रनों से मैच जीता।

शिखर धवन काफी समय बाद इंटरनेशनल लेवल पर नजर आए हैं। वे 37 साल के हैं और द्रविड़ एंड मैनेजमेंट को देखना होगा क्या ये खिलाड़ी अगले साल वनडे वर्ल्ड कप में फिट बैठ पा रहा है या नहीं। धवन अगले 15 महीनों तक कैसे टीम की योजनाओं में फिट बैठेंगे ये देखने वाली बात होगी।
दूसरी ओर विराट कोहली की असफलताओं के अंतहीन सिलसिले ने केवल समस्याओं को बढ़ाया है।
इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है कि क्या रोहित, धवन और कोहली आगे चलकर भारत के नंबर 1, 2 और 3 होंगे। तीनों ही तेजी से उम्रदराज होते जा रहे हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का निर्णायक मैच ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा और प्रशंसक एक पूर्ण मैच की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि अंतिम एकदिवसीय मैच के दौरान मौसम की स्थिति ज्यादातर भले ही बारिश जैसी हो लेकिन उसके चांस नहीं है, केवल बादल छाए रहेंगे।
दिन का तापमान 18-31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा की गति 14-16 किमी/घंटा के आसपास जा सकती है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है-
इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रायडन कार्स, रीस टॉपली।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।












Click it and Unblock the Notifications