IND vs ENG: इंग्लैंड ने खेला बैजबॉल तो बुमराह ने मचाया तूफ़ान, जानिए दूसरे सेशन में कितने विकेट गिरे

IND vs ENG 2nd Test: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड ने तूफानी अंदाज में शुरुआत की। तेज बैटिंग करने वाली इंग्लिश टीम को बुमराह ने रोका। उन्होंने दो अहम खिलाड़ी और कर इंग्लिश टीम की रन गति को कम किया। चायकाल तक इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 155 रन बनाए।

इंग्लिश टीम के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए तेज अर्धशतकीय भागीदारी की। क्रॉली और डुकेट ने मिलकर 59 रन जोड़े। इस बीच डुकेट को अक्षर पटेल ने 21 रन पर आउट करते हुए यह भागीदारी तोड़ डाली। डुकेट 21 रन बनाकर आउट हो गए।

india vs england

जैक क्रॉली का बैजबॉल लगातार चलता रहा और वह फिफ्टी जड़ने में रहे। तूफानी अंदाज में खेलते हुए वह 76 के स्कोर पर अक्षर पटेल का शिकर बने। यह स्कोर उन्होंने महज 78 गेदों में ही बना दिया था। इसके बाद जो रूट क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर ओली पोप खड़े थे।

जो रूट ने पिछले मैच की तरह इस बार भी निराश किया। वह 5 रन के निजी स्कोर पर बुमराह का शिकार बने। रूट का कैच गिल ने पकड़ा। इस तरह इंग्लैंड ने अपना तीसरा विकेट भी गंवा दिया। मामला यहीं नहीं रुका, इस बार बुमराह ने एक बार फिर से बल्लेबाज को फंसाया। ओली पोप 23 रन बनाकर बोल्ड हो गए।

चायकाल तक इंग्लैंड ने और विकेट नहीं गंवाया। इस समय बेन स्टोक्स 5 और जॉनी बेयरस्टो 24 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 1, बुमराह ने 2 और अक्षर पटेल ने एक विकेट झटका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+