IND vs ENG: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत या इंग्लैंड जानिए किसका पलड़ा भारी
India vs England, 1st Test Day 2: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचो की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा की टीम ने अपना दबदबा बना लिया है। शुरुआती दो दिनों के खेल में भारतीय टीम इंग्लैंड पर भारी दिखाई दे रही है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट खोकर 421 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया।
भारत का पलड़ा भारी: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की पहली पारी 246 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत के स्पिनर्स के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। इंग्लैंड की पहली पारी 246 रनों पर समेटने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने बल्ले से दमखम दिखाने का काम किया।

175 रनों की बढ़त: भारत ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट खोकर 421 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही भारत ने इंग्लैंड पर 175 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 81 रन और अक्षर पटेल 35 रन बनाकर नाबाद हैं। इन दोनों की कोशिश तीसरे दिन इस स्कोर को और बड़ा बनाने की होगी। केएल राहुल 86 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हार्टले ने रेहान के हाथों कैच कराया। वहीं रवींद्र जडेजा ने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने तलवारबाजी वाले स्टाइल में जश्न मनाया।
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोकस (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच।












Click it and Unblock the Notifications