Aaj Ka Match Kaun Jeeta 15 June: आज का मैच कौन जीता - भारत vs कनाडा
Aaj Ka Match Kaun Jeeta 15 June: भारत और कनाडा के बीच होने वाले टी-20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत तीन मुकाबले को जीतकर सुपर 8 में प्रवेश कर लिया है। दूसरी तरफ कनाडा की टीम वर्ल्ड कप की रेस से बाहर हो चुकी है।
गलतियों को सुधारने का था मौका
भारत के पास कनाडा के खिलाफ अपनी गलतियों को सुधारने का मौका था। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। भारत के लिए ऋषभ पंत टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। ऋषभ पंत ने पाकिस्तान के खिलाफ भी टीम के लिए सबसे अहम 42 रन बनाए थे। इसके अलावा आयरलैंड के खिलाफ भी वह नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई थी।

बारिश ने बिगाड़ दिया खेल
टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के साथ बतौर ओपनर विराट कोहली अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। विराट कोहली तीनों ही मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए। ऐसे में कनाडा के खिलाफ विराट कोहली के बल्ले से टीम को रनों की उम्मीद थी। भारत और कनाडा के बीच होने वाले मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका जताई गई थी। दरअसल, फ्लोरिडा में शनिवार को बारिश की संभावना थी। यही वजह है कि शहर में स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित की गई है।
इतने बजे शुरू होना था मैच
बारिश के कारण ही भारतीय टीम मुकाबले से एक दिन पहले अभ्यास भी नहीं कर पाई थी। भारतीय टीम का 14 जून को फ्लोरिडा में होने वाला अभ्यास सत्र बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। भारत और कनाडा के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 8:00 से खेला जाना था। इस मुकाबले के लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी कि शाम को 7:30 बजे होना था। लेकिन बारिश के कारण मैच नहीं हो सका।
यहां देख सकते हैं लाइव मैच
स्टार भारत के पास टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के प्रसारण अधिकार है। ऐसे में इस मुकाबले का लाइव प्रसारण भी टीवी स्टार स्पोर्ट्स पर ही किया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल यूजर्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर बिना किसी बिना सब्सक्रिप्शन के मैच का मजा उठा सकते हैं। भारत बनाम कनाडा के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इन दोनों टीमों ने टी20 प्रारूप में पहले कभी मुकाबला नहीं किया है। दोनों टीमें इस फॉर्मेंट में पहली बार आमने-सामने होंगे। भारत और कनाडा अपने ग्रुप-स्टेज को अच्छी तरह से खत्म करना चाहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications