IND vs BAN: अर्धशतक जड़ अय्यर ने किया बड़ा कमाल, सचिन-गावस्कर जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

india vs bangladesh, 1st Test Shreyas Iyer: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के बल्ले से इस साल लगातार रन निकल रहे हैं। वनडे के बाद अब टेस्ट में भी अय्यर बेस्ट बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Shreyas Iyer

india vs bangladesh, 1st Test Shreyas Iyer: चटगांव में खेले जा रहे भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जड़ा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 48 के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा ने टीम को संभालने का काम किया।

अय्यर ने 10 टेस्ट पारियों में बल्ले से मचाया धमाल

अय्यर ने 10 टेस्ट पारियों में बल्ले से मचाया धमाल

अपने टेस्ट करियर के छठे मैच के 10वें पारी में श्रेयस अय्यर ने लगातार दहाई का आंकड़ा पार कर लिया है। वह भारत के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ जैसे टेस्ट के दिग्गज भी यह कारनामा नहीं कर सके थे। श्रेयस अय्यर ने टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ने का काम किया है।

पंत ने भी हासिल किया बड़ा मुकाम

पंत ने भी हासिल किया बड़ा मुकाम

इससे पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी अपने बल्ले का जौहर दिखाया। वह अपना अर्धशतक लगाने से भले ही चूक गए, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऋषभ पंत के इस मैच में 25 रन बनाते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए है। ऋषभ पंत महेंद्र सिंह धोनी के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ 46 रनों की पारी खेली।

दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश की टीम: जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+