IND vs BAN: श्रेयस अय्यर बन गए हैं भारतीय टीम के नए 'रन-मशीन', साल 2022 में बल्ले से मचाई तबाही
india vs bangladesh Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर साल 2022 में तीनों फॉर्मेट मिलाकर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अय्यर ने बांग्लादेश के खिलाफ 86 रनों की पारी खेली।

india vs bangladesh Shreyas Iyer: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत में ही श्रेयस अय्यर अपना विकेट गंवा बैठे। इबादत हुसैन ने श्रेयस को 86 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। अय्यर अपना शतक बनाने से चूक गए। दूसरे दिन अय्यर के बल्ले से सिर्फ चार रन ही निकले। वह शुरू से ही काफी दबाव में नजर आ रहे थे, जिसका फायदा बांग्लादेशी गेंदबाजों ने उठाया।

अय्यर के लिए शानदार रहा है यह साल
श्रेयस अय्यर अपने बल्ले से लगातार रन बनाने का काम कर रहे हैं। वह टीम के लिए नए रन-मशीन का काम कर रहे हैं। तीनों ही फॉर्मेट में इस साल अय्यर के बल्ले से रन निकले हैं। भारत के लिए इस साल तीनों ही फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में श्रेयस अय्यर टॉप पर आ गए हैं। उन्होंने सूर्यकुमार को पछाड़ते हुए नंबर वन का स्थान हासिल किया है। इस साल अय्यर ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 1489 रन बनाए हैं।

अय्यर ने सूर्यकुमार को पछाड़ा
अपनी दमदार बल्लेबाजी की बदौलत श्रेयस अय्यर ने रन बनाने के मामले में सूर्यकुमार को पीछे छोड़ दिया है। अय्यर ने 2022 में 15 वनडे पारियों में 55.69 की औसत और 91.52 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है। इस दौरान उन्होंने छह पचास और एक शतक के साथ 724 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 10 पारियों में 50.80 की औसत से 508 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक और एक शतक भी शामिल है।

टी-20 टीम में नहीं बन पा रही है जगह
टेस्ट और वनडे में धमाल मचाने वाले श्रेयस अय्यर टी-20 टीम में अब तक अपना स्थान सुरक्षित नहीं कर पाए हैं। इस साल एशिया कप और टी20 विश्व कप के लिए उन्हें टीम में नहीं चुना गया था। उन्होंने साल 2022 में 17 टी-20 पारियों में 35.61 की औसत और 141.15 की स्ट्राइक रेट से 463 रन बनाया है। जबकि सूर्यकुमार यादव ने 31 पारियों में 1164 रन बनाए हैं। यही वजह है कि वह टी-20 में टीम के पहले पसंद बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications