IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ 'लाज' बचाने उतरेगा भारत, टीम में होंगे बड़े बदलाव, यहां देख सकेंगे LIVE

IND vs BAN 3rd ODI: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज रन बनाने के लिए तरसते हुए नजर आए हैं। भारतीय टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से फैंस को खासा निराश किया है।

India vs Bangladesh

IND vs BAN 3rd ODI: भारत और बांग्लादेश के बीच शनिवार को वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जाना है। इस सीरीज में भारतीय टीम को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में सीरीज गंवा चुकी भारतीय टीम की कोशिश अब तीसरे मैच को जीतकर लाज बचाने की होगी बांग्लादेश के खिलाफ टीम के लचर प्रदर्शन को देखकर क्रिकेट फैंस के साथ-साथ दिग्गज भी हैरान हैं।

रोहित शर्मा सहित तीन खिलाड़ी बाहर

रोहित शर्मा सहित तीन खिलाड़ी बाहर

कोच राहुल द्रविड़ ने तीसरे मैच से पहले साफ कर दिया है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, दीपक चाहर और कुलदीप सेन वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। लिहाजा शनिवार को होने वाले मुकाबले में टीम में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं। टीम की कप्तानी केएल राहुल के कंधों पर होगा, जबकि शिखर धवन के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी ईशान किशन को सौंपी जा सकती है।

पाटीदार या त्रिपाठी में से किसी एक को मिल सकता है मौका

पाटीदार या त्रिपाठी में से किसी एक को मिल सकता है मौका

रजत पाटीदार और राहुल त्रिपाठी दोनों ही भारतीय वनडे टीम के साथ बने हुए हैं। लेकिन इन दोनों ही बल्लबाजों को अब तक एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि शनिवार को इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक को डेब्यू करने का मौका मिल जाएगा। वहीं बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव को भी इस मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया गया है, लिहाजा उनका खेलना भी लगभग तय है।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच

भारत और बांग्लादेश के बीच मैच को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 HD और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 HD पर लाइव देखा जा सकता है। फैंस इसे ऑनलाइन सोनी लिव पर भी देख सकेंगे। इसके अलावा मैच को फ्री में देखने के लिए टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं मोबाइल में जियो टीवी के जरिए मैच को बिना पैसा खर्च किए देखा जा सकता है।

जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक।

बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, नजमुल हुसैन शंतो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, इबादत हुसैन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+