IND vs BAN: कब और कहाँ देखें भारत-बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप सुपर 8 का मुकाबला

India vs Bangladesh Live Streaming: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड में सुपर आठ का मुकाबला शनिवार को खेलने वाली है। भारतीय टीम ग्रुप 1 में है। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान की टीमें भी हैं। भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की है। टीम इंडिया के दो अंक है।

भारतीय टीम का यह दूसरा मुकाबला है। पहले मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को पराजित कर दिया था। अफगान टीम के खिलाफ टीम इंडिया को 47 रनों से जीत दर्ज करने का मौका मिला। टीम इंडिया के सूर्यकुमार यादव और पांड्या ने धमाका किया था।

ind vs ban

बांग्लादेश की टीम के लिए सुपर आठ चरण अच्छा नहीं रहा है। बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। डकवर्थ लुईस नियम के तहत बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप 1 में पहले स्थान पर है। बांग्लादेश के लिए जीत जरूरी है।

भारतीय टीम इस मैच में अगर जीत दर्ज कर लेती है, तो 4 अंकों के साथ अपनी स्थिति और मजबूत कर लेगी। भारतीय टीम सेमीफाइनल के करीब भी पहुँच जाएगी। अगर टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ता है, तो स्थिति खराब भी हो सकती है।

भारत-बांग्लादेश मैच लाइव कहाँ देखें

भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर टॉस के साथ शुरू हो जाएगा। मैच की पहली गेंद रात 8 बजे डाली जाएगी। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस मैच का सीधा प्रसारण डिजनी+हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

भारत-बांग्लादेश हेड टू हेड

भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 फ़ॉर्मेट में अब तक कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। भारतीय टीम ने इन मैचों में डोमिनेट किया है। टीम इंडिया ने कुल 12 मैचों में जीत दर्ज की है। बांग्लादेश ने एक मुकाबले में जीत दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+