OTT सब्सक्रिप्शन लेने का झंझट खत्म! भारत-बांग्लादेश मैच ऐसे फ्री में देखें LIVE

India vs Bangladesh 2nd ODI Live Streaming: पहला मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम के लिए करो या मरो की सिचुएशन बन गई है। सीरीज में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में दूसरा मुकाबला अपने नाम करना होगा।

India vs Bangladesh

Recommended Video

    Team India को मिलेगा T20 में नया कोच, 5 नाम आए सामने, BCCI किसे देगा पद | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    India vs Bangladesh 2nd ODI Live Streaming: भारत और बांग्लादेश की टीम एक और वनडे मैच में एक-दूसरे से भिड़ने को तैयार है। बांग्लादेश के हाथों एक विकेट से शिकस्त झेलने के बाद भारतीय टीम की कोशिश वापसी करने पर होगी। कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन करेंगे। इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से कुछ बदलाव देखने को भी मिल सकते हैं।

    सुबह साढ़े ग्यारह बजे से शुरू होगा मुकाबला

    सुबह साढ़े ग्यारह बजे से शुरू होगा मुकाबला

    बांग्लादेश पहली जीत हासिल करने के बाद बुलंद हौसले के साथ इस मैच के लिए मैदान पर उतरेगी। लिटन दास की कप्तानी में बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने पहले मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। बुधवार यानी 7 दिसंबर को सुबह साढ़े 11 बजे मुकाबला शुरू किया जाएगा। 11 बजे टॉस होने का समय है, जहां दोनों टीमों के कप्तान अपनी प्लेइंग इलेवन की जानकारी शेयर करेंगे।

    ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच

    ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच

    भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे वनडे मैच को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 HD और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 HD पर लाइव देखा जा सकता है। फैंस इसे ऑनलाइन सोनी लिव पर भी देख सकेंगे। इसके अलावा मैच को फ्री में देखने के लिए टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं मोबाइल में जियो टीवी के जरिए मैच को बिना पैसा खर्च किए देखा जा सकता है।

    नहीं पड़ेगी OTT सब्सक्रिप्शन की जरूरत

    नहीं पड़ेगी OTT सब्सक्रिप्शन की जरूरत

    भारत बांग्लादेश मैच को लाइव देखने के लिए आपको सोनी लिव OTT सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको इसके लिए बस कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। मैच को फ्री में देखने के लिए आपके पास जियो का नंबर होना चाहिए। आप प्ले स्टोर से जियो टीवी एप को डाउनलोड कर इसे फ्री में मोबाइल फोन पर देख सकते हैं। टीवी पर भी इसका आनंद उठाया जा सकता है।

    जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

    जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

    बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, आफिफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।

    भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन(विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शहबाज अहमद, उमरान मलिक, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+