IND vs BAN, Dream11: भारत-बांग्लादेश के मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका
IND vs BAN Drea XI: लम्बे समय के बाद भारतीय टीम रेड बॉल क्रिकेट में खेलने के लिए तैयार है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को खेला जाना है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का यह पहला मैच है। टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी।
भारत ने अंतिम बार इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में जीत दर्ज की थी। इंग्लिश टीम को भारत ने 4-1 से पराजित कर दिया था। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में भारतीय टीम फ़िलहाल टॉप पर है। दोनों ही टीमों के लिए यह अहम सीरीज होने वाली है।

बांग्लादेश की टीम ने हाल ही में पाकिस्तान में जाकर 2-0 से सीरीज जीती है। ऐसे में टीम इंडिया के सामने उनके हौसले बुलंद होंगे। भारतीय टीम को अपने ही घर में पराजित कर पाना इतना आसान कार्य नहीं होता है। देखना होगा कि इस मैच में बांग्लादेश की रणनीति क्या रहने वाली है।
भारत vs बांग्लादेश ड्रीम 11 (IND vs BAN Dream XI)
विकेटकीपर: ऋषभ पंत, लिटन दास
बल्लेबाज: विराट कोहली, शुभमन गिल, मुसफिकुर रहीम
ऑलराउंडर: मेहदी हसन मिराज, रविन्द्र जडेजा (उपकप्तान), रविचंद्रन अश्विन (कप्तान)
गेंदबाज: कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, नाहिद राणा
भारत-बांग्लादेश टेस्ट में बारिश का खतरा
चेन्नई टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश का खतरा है। 41 फीसदी बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि पूरे दिन खेल बाधित नहीं होगा। कुछ ही समय के लिए बारिश का अनुमान है। एक घंटा खेल बाधित रह सकता है। बाकी दिनों में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुबभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/आकाश यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह
बांग्लादेश: जाकिर हसन, शदमान इस्लाम, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल-हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा












Click it and Unblock the Notifications