VIDEO: लिटन दास ने हवा में उड़कर पकड़ा साल का सबसे शानदार कैच! कोहली के OUT होते ही पलटा मैच
Liton Das Stunning catch Video: लिटन दास का कैच देखकर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली भी हैरान रह गए। कोहली कुछ समय तक लिटन दास की तरफ देखते रह गए।

Liton Das Stunning catch Video: क्रिकेट मैच में कैच का रोल बहुत बड़ा होता है। अगर किसी खिलाड़ी द्वारा अच्छा कैच पकड़ा जाता है तो उससे मैच पर गहरा असर पड़ता है। बांग्लादेश के लिए इस मैच में कप्तानी करने वाले लिटन दास ने भारत के खिलाफ जबरदस्त फील्डिंग की। लिटन दास ने भारत के सबसे सफल बल्लेबाज विराट कोहली का जबरदस्त कैच पकड़ा।
फिर नहीं चला धवन का बल्ला
बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पहले वनडे मैच में टीम को शानदार शुरुआत दिलाने का काम किया। भारतीय ओपनर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और शिखर धवन एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप साबित रहे। भारतीय टीम को छठे ओवर की दूसरी गेंद पर ही धवन के रूप में पहला झटका लगा। शिखर धवन 17 गेंद पर 7 रन बनाकर मेहदी हसन मिराज की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में क्लीन बोल्ड हो गए।
Recommended Video
लिटन दास ने पकड़ा कोहली का कैच
इसके बाद 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा के रूप में भारत ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। रोहित 27 रन बनाकर शाकिब अल हसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। रोहित के आउट होने के तुरंत बाद ही विराट कोहली भी अपना विकेट गंवा बैठे। कोहली 15 गेंद पर 9 रन बनाकर कैच आउट हुए। कोहली का कैच लिटन दास ने हवा में उड़कर पकड़ा। लिटन दास के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप सेन।
बांग्लादेश- लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, एबादोत हुसैन।












Click it and Unblock the Notifications