IND vs AUS Match Prediction: कौन जीतेगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला
WTC Final Match Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल में होने जा रहे इस मुकाबले का संभावित विजेता कौन हो सकता है। चैंपियन के हाथों लगने वाली है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी।

IND vs AUS Winner Prediction in Hindi: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) की टीमें लंदन के केनिंग्टन ओवल (Oval) में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) मुकाबले के लिए एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। इन दोनों देशों के बीच टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त प्रतिद्वंदिता को देखते हुए एक कांटे की टक्कर का मैच होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है।
आइए देखते हैं इस मैच का विजेता कौन हो सकता है। दोनों टीमों के अपने-अपने मजबूत पक्ष हैं लेकिन क्रिकेट दिग्गजों ने ऑस्ट्रेलिया टीम को इन हालातों में भारत की तुलना में ज्यादा मजबूत बताया है, तो वहीं भारत के पास हाल के टेस्ट मैचों का बढ़िया ट्रैक रिकॉर्ड है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड-
दोनों देशों के बीच टेस्ट क्रिकेट की परंपरा 100 मैचों से भी ज्यादा पुरानी है। ऑस्ट्रेलिया और भारत ने एक दूसरे के खिलाफ 106 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें कंगारूओं ने 44 मुकाबले जीते हैं और भारत ने 32 मैच जीते हैं।
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 मैच जीते हैं तो दूसरी बार बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम बाजी मार ले जाती है क्योंकि उन्होंने 19 मैच जीते हैं।
एक दूसरे के खिलाफ टीम परफॉर्मेंस-
यहां भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट के नुकसान पर 705 रनों का सर्वोच्च स्कोर बनाया है तो कंगारुओं ने 674 रन बनाए हैं। सबसे कम स्कोर में भारत ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पिछले दौरे पर 36 रन बनाए थे। जबकि कंगारुओं का भारत के खिलाफ न्यूनतम स्कोर 83 है।
दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ औसत रन बनाने के मामले में लगभग एक जैसी हैं जिसमें कंगारू 288 रन बनाते हैं तो भारत 278 रन बनाता है।
पिछली चार सीरीज के नतीजे-
भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछली चार सीरीज में आस्ट्रेलिया को हराया है जिसमें दो बार कंगारुओं को उन्हीं की धरती पर मात्र दी गई है। भारत ने हाल ही में संपन्न हुई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी अपनी धरती पर 2-1 से जीत हासिल की थी जो उन्हें कंगारुओं के खिलाफ एडवांटेज देता है।
पिछले 5 मैचों का रिकॉर्ड-
पिछले 5 मैचों में भारत ने 3 में जीतने में कामयाबी हासिल की है जबकि आस्ट्रेलिया को केवल एक मैच में ही जीत मिली है और दोनों के बीच 9 मार्च 2023 को खेला गया अंतिम टेस्ट मैच ड्रा के तौर पर समाप्त हुआ था।
केनिंग्टन ओवल में दोनों टीमों का रिकॉर्ड-
ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर 38 टेस्ट मैच खेले हैं केवल 7 में ही जीत हासिल करने में कामयाबी दर्ज की है। भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां 14 टेस्ट मैचों में दो ही मैच जीते हैं। जाहिर है दोनों टीमों का रिकॉर्ड इस मैदान पर कुछ खास नहीं है लेकिन ये रिकॉर्ड इन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए बनाया है।
कौन हो सकता है मैच का विजेता-
मैदानी हालातों के आस्ट्रेलिया के अनुकूल होने के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम के खेल में कंगारुओं के खिलाफ लंबे समय से कंसिस्टेंसी नजर आती है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अगर तीन मैचों की सीरीज होती तो किसी एक टीम को विजेता घोषित करना और भी आसान होता।
लेकिन अब एकमात्र टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया कंगारूओं के खिलाफ पिछले प्रदर्शन से मिले आत्मविश्वास को उतार सकती है और इस मैच की संभावित विजेता हो सकती है। हालांकि उन्हें अपने दो सबसे जबरदस्त खिलाड़ियों जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत की कमी जरूर खेलने जा रही है जिनकी मौजूदगी में भारत एक क्लियर विनर नजर आ रहा था।












Click it and Unblock the Notifications