IND vs AUS: 'लगता है नहीं उतरा अब तक 'होली' का नशा...' मैदान पर केएस भरत की हरकत देख हर कोई बौखलाया!
India vs Australia 4th Test, Day 1: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच का आगाज कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने चौथे टेस्ट में संभली शुरुआत की है।

India vs Australia 4th Test, Day 1: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले दिन के लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। चौथे टेस्ट मैच की पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर नजर आ रही है। ऐसे में यहां बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है।
केएस भरत ने छोड़ा आसान सा कैच
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भारत से एक बड़ी गलती हो गई। भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव की गेंद पर केएस भरत के एक आसान सा कैच छोड़ बैठे। विकेटकीपर केएस भरत ने स्टंप के पीछे ट्रेविस हेड का आसान सा कैच छोड़ दिया। गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लगने के बाद सीधे केएस भरत के पास पहुंची। लेकिन वह कैच को पकड़ने में नाकाम रहे।
फैंस कर रहे हैं ट्रोल
केएस भरत की इस हरकत से फैंस खासा निराश हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर भरत को ट्रोल करने का काम कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि लगता है कि भरत पर अभी भी होली का नशा कायम है। वहीं कुछ फैन उन्हें बार-बार मौका देने पर सवाल उठा रहे हैं। पिछले तीन टेस्ट की पांच पारियों में केएस भरत बल्ले से भी फ्लॉप रहे हैं। ऐसे में फैंस ईशान किशन को खिलाने की बात कर रहे थे। लेकिन कप्तान रोहित ने चौथे टेस्ट में भी केएस भरत पर भरोसा बनाए रखा।
लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने बना लिए हैं 75 रन
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार दिखाई पड़ रही है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की कोशिश यहां पहली पारी में भारत के सामने बड़ा स्कोर बनाने की होगी। कप्तान स्टीव स्मिथ दो और उस्मान ख्वाजा 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट लिया है। ट्रेविस हेड 44 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए थे। रविचंद्रन अश्विन ने हेड को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। मार्नस लाबुशेन 20 गेंद में तीन रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।












Click it and Unblock the Notifications