IND vs AUS: दूसरे मैच के लिए खुद कार ड्राइव करके स्टेडियम पहुंचे किंग कोहली, फिर बहाया जमकर पसीना
India vs Australia Delhi Test Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का दूसरा टेस्ट दिल्ली में खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।

India vs Australia Delhi Test Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 फरवरी शुक्रवार से दिल्ली में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी दिल्ली पहुंच चुके हैं। नागपुर टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद है। भारत की कोशिश दूसरे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देने की होगी। वहीं पैंट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की नजरें वापसी पर होगी।

विराट कोहली ने शेयर किया पोस्ट
दिल्ली टेस्ट से पहले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। कोहली ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर की शुरुआत दिल्ली से ही की थी। दिल्ली के इस मैदान से उनकी कई सारी यादें जुड़ी हुई है। शेयर किए गए इंस्टाग्राम स्टोरी में विराट कोहली आंखों पर काला चश्मा लगाकर खुद कार ड्राइव करते हुए स्टेडियम की ओर जाते हुए नजर आ रहे हैं।

तस्वीर शेयर कर लिखी दिल की बात
अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए कोहली ने यह तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन लिखा कि दिल्ली स्टेडियम की ओर वर्षों बाद एक लॉन्ग ड्राइव। बेहद भावुक कर देना वाल लम्हा। विराट कोहली की इस तस्वीर को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। फैंस लगातार किंग कोहली की तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोहली ने मैदान पर पहुंचने के बाद जमकर प्रैक्टिस भी किया। वह नेट्स पर लंबे समय तक स्पिनर्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते नजर आए।

दिल्ली में कोहली बरसाएंगे रन
विराट कोहली का दिल्ली की पिच से खास कनेक्शन हैं। उन्होंने अपने करियर में लंबे समय तक यहां के मैदान पर क्रिकेट खेला है। बॉर्डर गावस्कर सीरीज के पहले मैच में भारत को जीत मिली, लेकिन कोहली सिर्फ 12 रन बना सके। ऐसे में विराट कोहली के पास दिल्ली में बड़ा स्कोर करने का बेहतरीन मौका होगा। दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली का रिकॉर्ड बतौर बल्लेबाज कमाल का रहा है। साल 2009- 2019 के बीच विराट कोहली ने इस मैदान पर अभी तक 11 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 65 की औसत शानदार बल्लेबाजी करते हुए 243 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications