IND vs AUS: 'अक्षर से बल्लेबाजी करना सीखे भारतीय खिलाड़ी', दो लगातार छक्के जड़ 'हीरो' बने पटेल

India vs Australia 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम महज 117 रनों पर ढेर हो गई। भारत की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो सका।

India vs Australia

India vs Australia 2nd ODI: भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल लगातार अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत रहे हैं। दूसरे वनडे मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने शार्दुल ठाकुर की जगह अक्षऱ पटेल को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका दिया। अक्षर पटेल ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से टीम के लिए बहुमूल्य रन जोड़े। अगर अक्षर पटेल नाबाद 29 रन नहीं बनाते तो भारतीय टीम 100 रन के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाती।

117 रन पर सिमटी भारतीय टीम

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम महज 117 रनों पर ऑल आउट हो गई। मिचेल स्टार्क की तेज गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। पहले ओवर से ही भारत की तरफ से विकेट गिरने का सिलसिला जारी हो गया। अपने घर यानी भारतीय सरजमीं पर यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में भारत का सबसे कम स्कोर है। भारत ने इसके साथ ही एक खराब रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

29 रन बनाकर अक्षर पटेल रहे नाबाद

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में लगातार बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करने वाले अक्षऱ पटेल इस मुकाबले में भी फॉर्म में नजर आए। एक तरफ जहां मिचेल स्टार्क की गेंदों पर लगातार बल्लेबाज आउट हो रहे थे तो वहीं स्टार्क की लगातार दो गेंदों पर अक्षर ने दो छक्का लगाने का कारनामा किया। मिचेल स्‍टार्क ने मोहम्मद सिराज को क्‍लीन बोल्‍ड करके भारतीय पारी को समाप्त किया।

'अक्षर से बल्लेबाजी करना सीखे भारतीय खिलाड़ी'

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अक्षर पटेल की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने तो लिखा कि भारतीय बल्लेबाजों को अक्षर पटेल से बैटिंग सीखनी चाहिए। वहीं मैच की कमेंट्री करने वाले कमंटेटर्स भी अक्षर की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित नजर आए। मैच की बात करें तो स्टार्क ने पहले ही ओवर में शुभमन गिल को लाबुशेन के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद स्टार्क ने एक ही ओवर में कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को आउट किया। स्टार्क ने 8 ओवर में 53 रन देकर सबसे अधिक पांच विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा एबॉट ने तीन और नाथन एलिस ने दो विकेट झटके।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्षर पटेल का परफॉर्मेंस...

84(174)
74(115)
12*(33)
15*(39)
79(113)
29*(29)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+