IND vs AUS: रोहित शर्मा ने फैन को किया शादी के लिए प्रपोज! एयरपोर्ट पर दिया गुलाब और फिर...

India vs Australia 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके। वह महज 13 रन बनाकर आउट हो गए।

India vs Australia

India vs Australia 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी कर रही है। विशाखापट्टनम में खेले जा रहे इस वनडे मैच में भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप रहे। शुभमन गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रही। शुभमन गिल पहले ही ओवर में आउट हो गए। वहीं ब्रेक से लौटने वाले कप्तान रोहित भी गलत शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे।

रोहित शर्मा का वीडियो वायरल

इस मैच से पहले का रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने एक फैन को गुलाब देकर शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं। रोहित के इस वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यह वीडियो एयरपोर्ट के बाहर का दिखाई दे रहा है। जहां रोहित शर्मा बाहर निकलते समय एक फैन के हाथ में गुलाब का फूल देकर उनसे शादी के लिए प्रपोज किया। इसके बाद रोहित ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मुझसे शादी करोगे?

फैंस को पंसद आ रहा है रोहित का अंदाज

रोहित का फैन के प्रति ऐसा व्यवहार देखकर सोशल मीडिया पर लगातार हिटमैन की तारीफ हो रही है। रोहित के इस अंदाज को देखकर वीडियो बना रहा यह फैन भी हैरान हो जाता है। रोहित के इस वीडियो को अब तक हजारो लोग लाइक कर चुके हैं। रोहित के बल्ले से दूसरे वनडे मैच में बड़े स्कोर की उम्मीद थी। लेकिन वह बड़े रन बनाने में नाकाम रहे। दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पहला मैच गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।

वनडे में फिर फ्लॉप हुए सूर्यकुमार

वनडे फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। लगातार दो मुकाबलों में वह गोल्डन डक का शिकार हुए। सूर्यकुमार यादव को मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह पहले मुकाबले में भी इसी तरह अपना विकेट गंवा बैठे थे। सूर्यकुमार अपनी गलतियों से सीख नहीं ले रहे जिस वजह से वह लगातार एक ही तरीके से आउट हो रहे हैं। फैंस द्वारा सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार यादव को ट्रोल भी किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+