IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अश्विन ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले बने दूसरे भारतीय
India vs Australia Latest Score, 2nd Test, Day 1: नागपुर के बाद अश्विन दिल्ली में भी अपना दम दिखा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

India vs Australia Latest Score, 2nd Test, Day 1: भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उस्मान ख्वाजा को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया का कोई और टॉप ऑर्डर का बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका। ख्वाजा ने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का की मदद से 125 गेंदों में 81 रन बनाने का काम किया। डेविड वॉर्नर एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप साबित रहे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 टेस्ट विकेट
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में अश्विन का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 37 पारी में 29.21 की औसत के साथ 100 विकेट हासिल करने में कामयाबी हासिल की। इस दौरान उन्होंने छह बार पांच या उससे अधिक विकेट लेने में सफलता हासिल की। अश्विन इस मैच में भी अधिक से अधिक विकेट झटकना चाहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड
इसके साथ ही रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का काम किया। अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले टॉप पर हैं। अनिल कुंबले ने अब तक 111 विकेट झटकने में सफलता हासिल की है। अश्विन के पास इस सीरीज में कुंबले को पछाड़ने का मौका होगा।

घरेलू टेस्ट में ऐसा है प्रदर्शन
भारतीय सरजमीं पर सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में रविचंद्रन अश्विन तीसरे स्थान पर हैं। भारत में अश्विन 19वीं पारी में 61 विकेट ले चुके हैं। भारतीय सरजमीं पर सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम मौजूद हैं। हरभजन सिंह ने 28 पारियों में सर्वाधिक 86 विकेट लिए थे। जबकि दूसरे नंबर प र अनिल कुंबले का नामा आता है। कुंबले ने 20 पारियों में 62 विकेट झटकने का काम किया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान अश्विन के पास अपने विकेटों की संख्या में और इजाफा करने का शानदार मौका बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications