IND vs AUS: हार को बर्दाश्त नहीं कर पाए मोहम्मद शमी, PM मोदी से मिलते ही निकले आंसू, लगा लिया गले

India vs Australia, Final Highlight: भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने का काम किया। शुरुआती चार मुकाबले में टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने वाले मोहम्मद शमी को हार्दिक पंड्या की जगह टीम में मौका मिला। मोहम्मद शमी के आने के साथ ही भारतीय गेंदबाजी विभाग बेहद खतरनाक नजर आने लगी। मोहम्मद शमी ने अपनी मौजूदगी का एहसास इस तरह करवाया कि विरोधी दलों में भी उनकी चर्चाएं होने लगी।

सेमीफाइनल में झटके 7 विकेट: न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की तरफ से मोहम्मद शमी हीरो बनकर सामने आए थे। मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की थी। मोहम्मद शमी की जबरदस्त गेंदबाजी की बदौलत ही भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल हो सकी। फाइनल मैच में भी मोहम्मद शमी से कुछ इसी तरीके के प्रदर्शन की उम्मीद थी।

India vs Australia 1

शमी ने किया इंप्रेस: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम का पहला विकेट मोहम्मद शमी ने ही झटका। डेविड वार्नर को पवेलियन भेज कर मोहम्मद शमी ने भारतीय खेमे में जीत की उम्मीद जगाई। स्कोर काफी कम होने के कारण भारतीय गेंदबाज इसे डिफेंड करने में नाकाम रहे। लेकिन मोहम्मद शमी ने इस पूरे वर्ल्ड कप में सबसे अधिक 24 विकेट झटकाके में कामयाबी हासिल की। उनके इस प्रदर्शन के लिए फैंस लगातार उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

पीएम मोदी से मिले शमी: देश के प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों से मिलने ड्रेसिंग रूम में गए। ड्रेसिंग रूम में जाकर पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों से बातचीत की। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पीएम मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में कुछ बातों का जिक्र भी किया। शमी ने लिखा कि दुर्भाग्य से कल हमारा दिन नहीं था। पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारी टीम और मेरा समर्थन करने के लिए सभी भारतीयों को धन्यवाद। पीएम का आभारी हूं। ड्रेसिंग रूम में आने और हमारा उत्साह बढ़ाने के लिए। हम वापसी करेंगे!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+